MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • मिलिट्री कैंप पर मन बहलाने को होती थी लड़कियों की सप्लाई, 1 लड़की का रेप करने को खड़े रहते थे 50 सैनिक

मिलिट्री कैंप पर मन बहलाने को होती थी लड़कियों की सप्लाई, 1 लड़की का रेप करने को खड़े रहते थे 50 सैनिक

हटके डेस्क: किसी भी देश के सैनिक उस देश का गर्व होते हैं। भारत में सैनिकों की इज्जत किसी भी बड़े नेता से ज्यादा है। ये जवान अपनी जान को खतरे में डालकर देश की हिफाजत करते हैं। लेकिन हाल ही में जापान से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे सुनकर एक बार के लिए इसपर विश्वास करना मुश्किल हो गया। भारत में जहां सरकार इन सैनिकों को खाने-पीने और जरुरत की सारी चीजें मुहैय्या करवाने की कोशिश करते हैं वहीं जापान में वॉर  के दौरान  सैनिकों को लड़कियां सप्लाई की जाती थी। उनके अड्डों पर पचास हजार से दो लाख तक लड़कियां भेजी जाती थी। इनके साथ कई सैनिक रेप करते थे। ये लड़कियां कम्फर्ट वीमेन के नाम से बुलाई जाती थी जिनका काम सैनिकों का स्ट्रेस कम करना था। इस बात का खुलासा इन कम्फर्ट वीमेन कैंप से बचाई गई अब 93 साल की हो चुकी ली ओक सायन ने किया। वो इस कैंप की बाकी महिलाओं को सरकार से माफ़ी और हक़ दिलवाने की जंग लड़ रही हैं। जापानी सैनिकों की जो क्रूरता ओक ने बताई, उसे जान आपका कलेजा कांप जाएगा। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 28 2020, 12:53 PM IST| Updated : Jul 28 2020, 03:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

1942 में ओक को चीन से लाकर जापानी सैनिकों की कम्फर्ट वीमेन बना दिया गया था।  उसे एक छोटे से कमरे में जमीन पर एक ब्लैंकेट दिया गया था। इस कमरे के बाहर पचास  से अधिक सैनिक लाइन लगाकर खड़े रहते थे। बारी-बारी से ये कमरे में आकर ओक का रेप करते थे। 

212

ओक ने बताया कि ये सिर्फ उसकी कहानी नहीं थी। इस कैंप में करीब पचास हजार से दो लाख महिलाएं थी। सैनिक इनके साथ रेप करते थे। अगर कोई लड़की भागने की कोशिश करती थी तो उसे मार दिया जाता था।  
 

312


कम्फर्ट  वीमेन में शामिल महिलाओं की उम्र 13 साल से शुरू होती थी। इनमें से कई को कोरिया से पकड़ कर लाया गया था। कुछ चीन से तो कुछ  यूरोप से लाई गई थी।  

412

इन लड़कियों का रेप होता था। अगर कोई प्रेग्नेंट हुई तो उसे देसी नुस्खों से अबो्र्ट कर दिया जाता था। कैंप की कई महिलायें बाँझ हो चुकी थी। 

512

ये सैनिक इन महिलाओं को क्रूर तरह से ट्रीट करते थे। इनके प्राइवेट पार्ट्स में लोहे की गर्म सलाखें भी घुसाई जाती थी। जब इन महिलाओं को आजाद करवाया गया तो कई ने इस खौफनाक घटना को भूल जाने का फैसला किया। 

612

लेकिन कुछ महिलाएं सामने आई। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे जापानी सैनिकों ने कई साल तक उनका शोषण किया। एक दिन में एक लड़की के साथ पचास से अधिक सैनिक रेप करते थे। अगर विरोध करो तो उन्हें मारा-पीटा जाता था। 

712

इस शोषण का शिकार एक अन्य महिला ने खुलासा किया था कि जब एक लड़की ने वहां से भागने की कोशिश की थी तब उसे मार दिया गया था। इसके बाद उसका मांस पकाकर बाकी लड़कियों को खिलाया गया था। 

812

अब कई कम्फर्ट वीमेन सामने आई हैं। उन्होंने अपने साथ हुई क्रूरता का जिक्र खुलेआम किया। ह्वांग कुम जु नाम की इस महिला बे बताया कि वो कैंप में सैनिकों के रेप के कारण तीन बार प्रेग्नेंट हुई, जिसमें से दो बार उसका अबॉर्शन कर दिया गया। 
 

912

1945 में इस कैम्प में लाइ गई चोंग ओक सुन ने बताया कि उसने दो बार वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन पकड़ी गई। पकड़े जाने के बाद उसे मारा गया। उसके होंठ और छाती पर टैटू बनवाया गया। इसके बाद उसे मरा समझकर फेंक दिया गया। जहां से कुछ लोगों ने उसकी जान बचाई। 

1012

आजाद होने के 75 साल बाद भी ये कम्फर्ट वीमेन अपनी जिंदगी नॉर्मल तरीके से नहीं जी पा रही। उन्होंने सरकार से अपने साथ हुए शोषण का जवाब मांगा लेकिन सरकार का कहना है कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। 

1112

जापान के पीएम शिंज़ो ऐब के मुताबिक़ सैनिकों को कभी सेक्स स्लेव नहीं दिए गए। ये दावा पूरी तरह गलत है। उन्होंने इन महिलाओं की कोई भी डिमांड मानने से इंकार कर दिया।  


 

1212

कम्फर्ट वीमेन के कांसेप्ट को जहाँ जापानी सरकार नकार रही है, वहीं इसका शिकार  रही महिलाओं के पास अपनी असलियत साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। अब देखना है कि  इन्हें न्याय कब मिलेगा? 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved