- Home
- Viral
- 28 दिसंबर, 2014 मलेशिया के इतिहास का एक भयंकर पन्ना, बाढ़ की ये तस्वीरें दिखाती हैं, समय कितना बुरा था
28 दिसंबर, 2014 मलेशिया के इतिहास का एक भयंकर पन्ना, बाढ़ की ये तस्वीरें दिखाती हैं, समय कितना बुरा था
ये तस्वीरें 28 दिसंबर, 2014 के इतिहास को भयावहता को दिखाती हैं, जब मलेशिया बाढ़ में डूब गया था। यह घटना इतिहास के पन्नों में दर्द बनकर दर्ज हो गई। 1971 के बाद यहां 2014 में ऐसी प्राकृतिक आपदा आई थी। इस आपदा में बेशक मौतें कम हुई थीं, लेकिन शहर के शहर डूब गए थे। लाखों लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ा था।

यह तस्वीर मलेशिया में 2014 में आई भयंकर बाढ़ को दिखाती है। किस तरह शहर के शहर डूब गए थे, यह देखकर लोगों की रूह कांप उठी थीं।
तस्वीर द टेलिग्राफ से साभार
मलेशिया के पूर्वी तटीय इलाकों में आई बाढ़ से बड़ी तबाही मच गई थी।
मलेशिया में 28 दिसंबर, 2014 को आई इस प्राकृतिक आपदा को दो दशकों का सबसे बड़ा हादसा माना गया था।
मलेशिया की बाढ़ में पूर्वी तटीय इलाकों में सबकुछ डूब गया था। लाखों लोगों को बेघर हो ना पड़ा था।
मलेशिया के पूर्वी तटीय इलाकों में अकसर बाढ़ आती रहती है, लेकिन 2014 में तेज हवाओं के कारण भारी बारिश ने प्रलय ला दी थी।
मलेशिया की सरकार ने खुद स्वीकार किया था कि ऐसी बाढ़ उसने पिछले दो दशकों में नहीं देखी थी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News