MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • अफ्रीकन किम कार्दर्शियन को डेट करता है ये 'राष्ट्रपति', चुनाव जीतते ही बिना शादी के बन जाएगी फर्स्ट लेडी

अफ्रीकन किम कार्दर्शियन को डेट करता है ये 'राष्ट्रपति', चुनाव जीतते ही बिना शादी के बन जाएगी फर्स्ट लेडी

हटके डेस्क: ग्रैंड पी के नाम से मशहूर मूसा सांडीयना काबा ने हाल ही में घोषणा की है कि वो अपने देश गिनी में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे। इस चुनाव में उनकी मंगेतर यूडोक्सी याओ उनके लिए चुनाव प्रसार करेगी। याओ को अफ्रीका की किम कार्दर्शियन भी कहा जाता है। पेशे से मॉडल याओ अपने फिगर के कारण चर्चा में रहती है। जबकि उनका मंगेतर अपने छोटे कद के कारण। लोग इस कपल का मजाक बनाते हैं, लेकिन याओ को इसका कोई फर्क नहीं पड़ता। वो अपने मंगेतर के चुनाव प्रसार के लिए काफी एक्साइटेड है। काबा का जन्म प्रोगेरिया नाम की बीमारी के साथ हुआ था, जिस कारण उनकी हाइट बढ़ नहीं पाई। लेकिन पिछले महीने जब उन्होंने याओ से सगाई की तो सब हैरान हो गए। अब गिनी में राष्ट्रपति चुनाव के बाद हो सकता है वो देश के प्रेसिडेंट बन जाएं। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 29 2020, 03:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

हाल ही में काबा ने फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों को जानकारी दी कि वो गिनी में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि वो इलेक्शन लड़ रहे हैं। 
 

29

अक्टूबर 18 को काबा अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाएंगे। वो इस पार्टी का नाम अमौर कंसीडरेशन एट यूनाइट रखने की सोच रहे हैं। 

39

काबा की मंगेतर ने भी अपने फेसबुक पर घोषणा करते हुए कहा कि वो अब गिनी में रहकर अपने मंगेतर के लिए चुनाव प्रचार करेगी। 
 

49

साल 2020 काबा के लिए काफी अच्छा जा रहा है। पहले उसने दो फिल्मों के म्यूजिक को कम्पोज किया। फिर अपनी प्रेमिका से सगाई की। अब राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी में है। 
 

59

याओ ने भी अपने मंगेतर की तरह राजनीति में आने की कोशिश की थी। लेकिन उसकी दावेदारी को खारिज कर दिया गया।  अब वो काबा के लिए प्रचार करेंगी। 
 

69

अपनी दावेदारी खारिज होने पर याओ ने कहा कि वैसे भी वो गिनी की फर्स्ट लेडी बनने वाली है। यानी वो काबा की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। अगले महीने ही चुनाव होंगे। 
 

79

ये कपल अगले साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी में है। दोनों अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

89

कई लोग इनके रिलेशन को पब्लिसिटी स्टंट कहते हैं। कई का कहना है कि सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए दोनों रिलेशन में है। ये शादी नहीं करेंगे। 

99


लेकिन लोगों की बातों से इस कपल को कोई फर्क नहीं पड़ता। वो साथ हैं और एक-दूसरे को हर मोड़ पर सहारा देते हैं। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved