MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • बेटी ने इस्लाम छोड़ अपना लिया दूसरा धर्म, बौखलाया पिता ले आया पेट्रोल और फिर धू-धूकर जल उठी लड़की

बेटी ने इस्लाम छोड़ अपना लिया दूसरा धर्म, बौखलाया पिता ले आया पेट्रोल और फिर धू-धूकर जल उठी लड़की

हटके डेस्क: धर्म लोगों को जोड़ने का काम करता है। लोगों को मानसिक सुख देने के लिए धर्म बनाया गया था।  धार्मिक ग्रंथों में अच्छी बातें लिखी होती हैं, जो लोगों को सही मार्ग पर चलने का मार्गदर्शन करती है। लेकिन लोगों ने धर्म का कुछ और ही मतलब समझ लिया। धर्म के नाम पर अब लोग सामने वाले को टॉर्चर करने तक से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला युगांडा से सामने आया, जहां एक पिता ने अपनी बेटी को जिंदा जला दिया। वजह बनी बेटी का अपना धर्म बदलने का फैसला। उसने इस्लाम छोड़ दूसरे धर्म को पनाया, तब पिता ने उसपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। लड़की की हालत देख आपका कलेजा कांप जाएगा... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 28 2020, 12:30 PM IST| Updated : May 28 2020, 01:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

धर्म के नाम पर ये खौफनाक घटना युगांडा से सामने आई। यहां रहने वाली 24 साल की रहेमा क्योमुहेंदो को गंभीर हालत में एम्बेल रीजनल रेफेरल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। 

27

लड़की का पेट, पैर, गले और पीठ बुरी तरह जल गया था। आनन-फानन में उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां अगले एक महीने तक उसका इलाज किया जाएगा। 

37

जब लड़की अस्पताल आई थी, तब बेहद थी। जब उसे होश आया तब उसने अपने पिता की हैवानियत लोगों को बताई। लड़की ने बताया कि 4 मई को उसके पिता ने ही उसपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। 
 

47

जानकारी के मुताबिक, इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखने वाली इस लड़की ने पिता  खिलाफ जाकर ईसाई धर्म अपनाया था। युगांडा में 84 प्रतिशत लोग ईसाई धर्म के हैं।

57

जब रहेमा के पिता को पता चला कि उसकी बेटी ने भी इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है, तो उसने घर में रखे पेट्रोल को उसपर छिड़क दिया और आग लगा दी। 
 

67

लड़की के पिता इस्लाम धर्मगुरु है। रहेमा बीते कुछ दिनों से अपनी आंटी के घर रह रही थी, जहां वो रेडियो पर ईसाई धर्म के बारे में सुन रही थी। इस बीच उसके मन में इस धर्म के प्रति झुकाव बढ़ गया। 
 

77

उसने अपने पिता के एक पादरी दोस्त को कॉल किया और धर्म परिवर्तन करवा लिया। जब उसके पिता को इस बात की जानकारी हुई तो उसने पहले उसे काफी मारा और फिर रमजान के ग्यारहवे दिन आग लगाकर उसे मारने की कोशिश की।  बता दें कि युगांडा ईसाई प्रमुख देश है, जहां 84 प्रतिशत लोग ईसाई हैं। जबकि 14 प्रतिशत लोग इस्लाम मानते हैं। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved