दुनिया की अनोखी जगह, जहां सिर्फ महिलाओं को मिलती है एंट्री
तीन तलाक बिल लोकसभा से पास हो गया है। अब एनडीए को इसे राज्यसभा से भी पास करवाना होगा। वैसे पूरी दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं, जो खासकर महिला सशक्तिकरण के लिए की गई हैं। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे हिस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सिर्फ महिलाओं को ही एंट्री मिलती है।
15

फिनलैंड में स्थित सुपरशि आइलैंड बाल्टिक सी में स्थित है। इस आइलैंड को अमेरिका की एक महिला कारोबारी क्रिस्टीना रॉथ ने खरीदा है। इस आइलैंड पर सिर्फ महिलाओं को ही एंट्री दी जाती है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
दरअसल, क्रिस्टीना एक ऐसी जगह चाहती थीं, जहां महिलाएं आराम से रह सकें। उन्हें किसी तरह की दिक्कत ना हो। इस आइलैंड पर महिलाओं को फिटनेस और स्पा की सुविधा दी जाती है।
35
ये आइलैंड एक रिजॉर्ट की तरह है, जहां आराम से 10 महिलाएं रह सकती हैं। जहां उन्हें जरुरत की सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
45
यहां रहने के लिए इन महिलाओं को दो से चार लाख रुपए खर्च करने होंगे। ऑनलाइन टिकट्स बुक करने से पहले इन महिलाओं का इंटरव्यू भी वीडियो कॉल पर लिया जाता है।
55
सुविधाओं से भरे इस रिजॉर्ट में पुरुषों की एंट्री बैन है। हालांकि, क्रिस्टीना का कहना है कि उन्हें मर्दों से कोई दिक्कत नहीं है। वो बस महिलाओं के लिए एक सेफ और आरामदायक जगह बनाना चाहती थीं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos