MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • बहन ने शरबत में ज्यादा चीनी क्या मिला दी, पाकिस्तानी युवक ने बंदूक से उड़ा दी उसकी खोपड़ी

बहन ने शरबत में ज्यादा चीनी क्या मिला दी, पाकिस्तानी युवक ने बंदूक से उड़ा दी उसकी खोपड़ी

हटके डेस्क: दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है। इस वायरस ने हर देश को अपनी चपेट में ले लिया है। पाकिस्तान में भी कोरोना ने अपने पैर पसार दिए है। इस बीच शुरू हुए रमजान ने पाकिस्तान में कोरोना को और फैला दिया। बेवक़ूफ़ पाकिस्तानी मस्जिदों में नमाज अदा करना बंद नहीं कर रहे। इस बीच पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक शख्स ने अपने भाई-बहन की हत्या 1 गिलास शरबत के लिए कर दी। जी हां, रमजान के महीने में रोजा रखे एक शख्स ने 1 गिलास शरबत से शुरू हुए विवाद में अपने छोटे भाई-बहन की हत्या कर दी।  दरअसल, बहन से शरबत बनाने में एक भूल हो गई थी, जिसकी कीमत उसे जान से हाथ धोकर चुकानी पड़ी। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 06 2020, 06:47 PM IST| Updated : May 07 2020, 08:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

इस दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं। साथ ही कई तरह के क्राइम्स भी होते रहते हैं। रमजान का महीना जिसे पाक महीना कहा जाता है, उसी में पाकिस्तान से जुर्म की एक ऐसी दास्तान सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। 
 

29

 ये अजीबोगरीब मामला पेशावर से सामने आया, जहां एक शख्स ने अपने ही सगे भाई-बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। 

39

कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान में लॉकडाउन कर दिया गया है। लोग घरों में बंद है। ऐसे में कई लोगों की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। इस बीच रमजान में एक शख्स ने अपने घर में इफ्तार के दौरान गोली चला दी। 

49

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेशावर में रहने वाला शख्स, जिसकी पहचान इशाक के रूप में हुई, अपने छोटे भाई-बहन के साथ रोजा खोलने बैठा था। इफ्तार में बहन ने शरबत बनाया था। 
 

59

जैसे ही शख्स ने शरबत का एक घूंट पिया, आगबबूला हो उठा। दरअसल, शरबत में बहन ने ज्यादा चीनी मिला दी थी। 

69

इसी बात से गुस्साए शख्स ने कमरे से बंदूक निकाली और बहन के ऊपर तान दी। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, उसने गोली चला दी। 

79

बहन के मरते ही छोटा भाई चिल्लाने लगा, जिसे देख शख्स ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद वो वहां से भाग निकला। 
 

89

गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पड़ोसी आए तो दोनों को जमीन पर पड़ा देखा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 
 

99

पुलिस अब इशाक की तलाश में जुट गई है। इतनी छोटी सी बात पर दो खून का ये मामला लोगों को हैरान कर दिया है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved