- Home
- Viral
- ATM लूटने की तैयारी में लगे थे दो 'लूटेरे', 10 मिनट में अंदर शातिर चोर की तरह मचा दी भारी तबाही
ATM लूटने की तैयारी में लगे थे दो 'लूटेरे', 10 मिनट में अंदर शातिर चोर की तरह मचा दी भारी तबाही
हटके डेस्क: एटीएम लूटना संगीन जुर्म तो है ही। एटीएम में लगे कैमरे में अगर आपका चेहरा आ गया तो फिर आप पुलिस के हाथ से बच नहीं सकते। लेकिन आज हम जिन लूटेरों के बारे में बताने जा रहे हैं, उन्हें किसी से कोई डर नहीं था। दोनों लूटेरे आराम से एटीएम के अंदर घूम रहे थे। इतना ही नहीं, जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई तो उन्होंने एटीएम में ही उधम मचा दिया। एटीएम में घुसे इन लूटेरों का पर्दाफाश तब हुआ जब एक शख्स अंदर पैसे निकालने गया। पहले उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन बाद में उसने तुरंत सिक्युरिटी को बुलाया। जब उन्होंने आकर इन लूटेरों को देखा तो हंसते-हंसते पागल हो गए। आइये दिखाते हैं आपको भी लूट का ये मजेदार वाक्या...

ये मामला कैलिफोर्निया से सामने आया, जहां एक बैंक के एटीएम में दो लूटेरे घुस आए। ये लूटेरे कोई आम नहीं थे। ये थे बेहद शातिर रकून। जी हां, एटीएम में दो रकून मशीन से पैसे निकालने की कोशिश करते नजर आए।
मामला 20 अक्टूबर का है, जब एक शख्स कैलिफोर्निया के रेडवुड सिटी में द पेनिनसुला ह्यूमन सोसाइटी बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गया था।
वहां उसकी नजर एटीएम के स्क्रीन के आगे बैठे दो रकून पर गई। पहली नजर में शख्स को लगा कि ये दोनों खिलौने हैं। वो अंदर जा ही रहा था कि रकून हिलने लगे।
शख्स ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि दोनों काफी शातिर चोर की तरह स्क्रीन में छेड़छाड़ कर रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें एटीएम लूटने के लिए ट्रेन किया गया था। शख्स ने तुरंत सिक्युरिटी को इसकी जानकारी दी।
टीम ने आकर दोनों रकून को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान करीब 10 मिनट तक दोनों ने एटीएम उत्पात मचाया। हालांकि, बाद में दोनों टीम के हाथ तो नहीं लगे लेकिन भाग जरूर गए।
टीम को अभी भी विश्वास नहीं है कि दोनों रकून एटीएम लूटने आए थे। टीम का कहना है कि दोनों पास के पेड़ से ही एटीएम में घुस गए थे और अंदर मस्ती कर रहे थे। इसकी फोटोज भी तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News