कोरोना के बीच वायरल हो रही चीन की खौफनाक तस्वीरें, जानिए आखिर क्या है इसका सच
हटके डेस्क: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने आज दुनिया को आतंकित कर दिया है। चीन से होते हुए इस वायरस ने आज लगभग हर देश में पैर जमा लिया है। फिलहाल दुनिया में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में है। वहीं करीब 5 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस वायरस की शुरुआत कैसे हुई। इस बारे में कोई जानकारी स्पष्ट तो नहीं हो पाई लेकिन कहा गया कि ये वायरस वुहान के मीट मार्केट से शुरू हुआ था। इसके बाद से चीन की काफी बदनामी हुई। इस दश में लोग अजीबोगरीब जानवरों का मांस खाते हैं। इसमें चमगादड़ और सांप शामिल हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हुई, जिसने चीन की छवि और खराब कर दी। वायरल हो रही तस्वीरों में लोगों को मानव भ्रूण खाते दिखाया गया। तस्वीरों के साथ खबर वायरल हुई कि कोरोना के आतंक के बीच लोग मानव भ्रूण खा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। इन तस्वीरों का कोरोना वायरस से कोई लेना देना नहीं है। ये तस्वीरें चीन की हैं लेकिन मामला कुछ और है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला...
110

कोरोना वायरस का एपिसेंटर चीन का वुहान माना जाता है। इसी जगह पर बने मीट मार्केट से इस वायरस की शुरुआत हुई थी, ऐसा कहा जाता है।
210
इस बात का खुलासा हुआ कि चीन के इस मार्केट में चमगादड़ और सांप का मीट मिलता था। इसके साथ ही यहां कई अजीबोगरीब जानवरों का मांस मिलता था। उसी से ये वायरस इंसानों तक पहुंचा था।
310
पूरी दुनिया में चीन के लोगों द्वारा ऐसे जानवरों का मांस खाने को लेकर काफी विरोध झेलना पड़ा। चीन ने भी इन मार्केट्स पर बैन लगा दिया।
410
इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हुई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इसमें चीन के लोगों द्वार मानव भ्रूण खाते दिखाया गया
510
वायरल हुई तस्वीरों के साथ कहा गया कि चीन में लोग अभी भी भ्रूण उबाल कर खा रहे हैं। साथ ही बताया गया कि भ्रूण का सूप लोग सेक्स पावर बढ़ाने के लिए खाते हैं।
610
इन तस्वीरों को इंटरनेट पर कई बार शेयर किया गया। लेकिन आपको बता दें कि ये सच नहीं है।
710
सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनका कोरोना वायरस से कोई लेना देना नहीं है। ये तस्वीरें अभी की हैं भी नहीं। ना ही इसमें दिखाया दे रहा सूप मानव भ्रूण का है।
810
वायरल हुई तस्वीरें 2000 की है। ये फोटोज ''ईटिंग पीपुल'' नाम के एक आर्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा थी, जिसमें आर्टिस्ट झू यू ने ये दिखाने की कोशिश की थी कि इंसानी मां खाया जा सकता है। ये आर्टपीस साल 2000 में शंघाई आर्ट फेस्टिवल का हिस्सा था।
910
चीन के बारे में एक बात जो मशहूर है वो ये कि यहां बेबी सूप काफी पसंद किया जाता है। कहा गया था कि बेबी सूप पीने से सेक्स पावर बढ़ता है।
1010
इस बात के साथ ये तस्वीरें वायरल की गई थी। लेकिन असलियत कुछ और थी। ये तस्वीरें दरअसल, एक आर्टवर्क का हिस्सा थी। इसे इंसानी मांस खाने के विरोध में प्रदर्शित किया गया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos