- Home
- Viral
- मां के गर्भ से निकलने के 1 घंटे बाद ही पॉजिटिव निकले तिड़वा बच्चे, पेट के अंदर ही एक साथ हो गए संक्रमित
मां के गर्भ से निकलने के 1 घंटे बाद ही पॉजिटिव निकले तिड़वा बच्चे, पेट के अंदर ही एक साथ हो गए संक्रमित
हटके डेस्क: कोरोना इंफेक्शन का रेट काफी ज्यादा बढ़ गया है। जल्द ही दुनिया में इसके संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या 1 करोड़ हो जाएगी। ये वायरस किसी को भी आसानी से अपनी चपेट में ले लेता है। इससे बचाव के लिए ही लोग अपने घरों में बंद हैं। लेकिन धीरे-धीरे इसके संक्रमण का तरीका बदलता जा रहा है। पहले जहां संक्रमित शख्स में खांसी, या बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते थे, वो धीरे-धीरे बदलते गए। अब तो बिना किसी लक्षण के ही लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। इन्हें एसिम्पटोमेटिक कैरियर कहा जाता है। ये दिखने में स्वस्थ होते हैं। वायरस की वजह से उनपर कोई नुकसान नहीं होता लेकिन उसके संपर्क में आए लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। अब इन्फेक्शन का एक नया मामला सामने आया है। मेक्सिको मे एक महिला ने तिड़वा बच्चों को जन्म दिया। मां की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन उसके तीनों बच्चे पॉजिटिव निकले। ये देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हो गए।

हेल्थ ऑफिशियल्स के मुताबिक, इन बच्चों का जन्म पिछले हफ्ते मेक्सिको में हुआ था। जिस दिन वो पैदा हुए उसी दिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉ मोनिका रांगेल ने बताया कि 17 जून को मेक्सिको के Dr. Ignacio Morones Prieto Central Hospital में एक महिला ने दो लड़का और एक लड़की को जन्म दिया।
जिस दिन बच्चे पैदा हुए, उस दिन तीनों का कोरोना टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डिलीवरी से ठीक पहले जब महिला का टेस्ट किया गया था तब उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
ऐसे में डॉक्टर्स हैरान है कि आखिर मां के गर्भ में ही तीनों पॉजिटिव कैसे हो गए? अब डॉक्टर्स इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्हें शक है कि महिला वायरस की एसिम्पटोमेटिक कैरियर हो सकती हैं।
डॉक्टर्स ने बताया कि पैदा हुए बच्चों में एक लड़का और एक लड़की तो स्वस्थ थे। लेकिन दूसरे लड़के को सर्दी-खांसी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें तीनों पॉजिटिव निकले।
सबसे हैरानी की बात ये है कि पैदा होते ही तीनों पॉजिटिव निकले। इससे ये तो साफ़ है कि अस्पताल में ये संक्रमित नहीं हुए थे। इन्हें इन्फेक्शन मां के पेट में ही हो गया था।
डॉक्टर्स ने डिलीवरी के बाद मां का टेस्ट किया। तो उस समय वो पॉजिटिव निकली। महिला को और उसके पति को आइसोलेट कर दिया गया है।
डॉक्टर्स अब इस केस को स्टडी कर रहे हैं। वो जांच कर रहे हैं कि बच्चों को ये वायरस कहां से लगा। क्यूंकि वो एक दिन में ही पॉजिटिव निकले। जबकि ऐसा पॉसिबल नहीं है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News