ये हैं दुनिया की 10 बड़ी मस्जिदें...लेकिन अयोध्या की मस्जिद होगी सबसे अनूठी
सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन अयोध्या के धन्नीपुर में दुनिया की सबसे बेहतरीन और अनूठी मस्जिद का निर्माण करने जा रहा है। वैसे तो दुनियाभर में बड़ी और खास अहमियत रखने वालीं मस्जिदें मौजूद हैं, लेकिन अयोध्या की मस्जिद अपनी निर्माण शैली और सामाजिक कार्ययोजना से सबको पीछे छोड़ देगी। 26 जनवरी से इसकी नींव रखी जाएगी। आमतौर पर मस्जिदों में गुंबद होता है, लेकिन इसमें नहीं होगा। आगे देखें दुनिया की 10 बड़ी मस्जिदों की कहानी और अयोध्या की बनने वाली मस्जिद से जुड़ी जानकारी...
| Published : Dec 22 2020, 03:23 PM IST / Updated: Dec 22 2020, 03:32 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अयोध्या में पांच एकड़ में मस्जिद बनने जा रही है। इसमें संग्रहालय, लाइब्रेरी और सामुदायिक किचन होगा। परिसर में 300 बेड का अस्पताल भी होगा। मस्जिद का डिजाइन जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में आर्किटेक्ट विभाग के प्रो. एमएम अख्तर ने तैयार किया है। इस मस्जिद का नाम किसी राजा के नाम पर नहीं होगा।
फैक्ट
आबू धाबी संयुक्त अरब इमारात(UAE) की राजधानी है। यह यहां का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर है।
फैक्ट
मदीना सऊदी अरब में स्थित है। यह मक्का के बाद इस्लाम का दूसरा सबसे पवित्र शहर है। इसी जगह पर पैगंबर हजरत मुहम्मद को दफनाया गया था।
फैक्ट
रोम इटली की राजधानी है। रोम कैथोलिक धर्म का भी प्रमुख केंद्र है। यहां करीब 3000 गिरजाघर हैं।
फैक्ट
कजान साउथ-वेस्ट रूस का एक प्रमुख शहर है। यह रूस का आठवां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इसका नाम कजंका नदी के नाम पर पड़ा।
फैक्ट
मॉस्को रूस की राजधानी और दुनिया के एक बड़े शहरों में शुमार है।
फैक्ट
मक्का सऊदी अरब में स्थित इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल है।
फैक्ट
भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित जामा मस्जिद के निर्माण पर उस समय एक मिलियन रुपए खर्च हुए थे।
फैक्ट
यरुशलम ईसा मसीह की कर्मभूमि रहा है। यहीं से हजरत मुहम्मद जन्नत गए थे।
फैक्ट
कासाब्लांका(अंग्रेजी कैसाब्लांकाCasablanca) मोरक्को का आर्थिक केंद्र है। बता दें कि मोरक्को उत्तरी अफ्रीका का सबसे आखिरी देश है।
फैक्ट
ग्रोजनी रूस के ग्रोजनी प्रांत की राजधानी बाकू से 300 मील दूर स्थित एक शहर है।