भूकंप के दौरान ना करें ये गलतियां
दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर भूकंप के झटकों से हिल गया। इसका सेंटर पाकिस्तान की राजधानी लाहौर के जाटलान में था। यहां इसकी तीव्रता 6.1 थी। झटके जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और यूपी में भी महसूस किए गए। इन झटकों से पाकिस्तान में काफी नुकसान हुआ है। सड़कें फट गई और कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। अचानक आने वाली इस आपदा से कई नुकसान होते हैं। इस दौरान कुछ काम बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इन्हें अवॉयड कर आप अपनी जान बचा सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
15

भूकंप के दौरान भूल से भी ऊंची इमारतों, बिजली के खंभों के नजदीक ना रहे। हो सकता है इन झटकों से ये आपके ऊपर ही गिर जाए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
लिफ्ट का इस्तेमाल ना करें। हो सके तो अपार्टमेंट की सीढ़ियों का इस्तेमाल ना करें। घर के अंदर ही रहे और झटके खत्म होने के बाद ही बाहर निकलें।
35
अगर आप घर के अंदर फंस गए हैं, तो भूल से भी कांच, खिड़कियों, दरवाजों और दीवार के नजदीक ना जाएं। घर के भारी फर्नीचर से दूर रहे।
45
अगर आप ड्राइव कर रहे हैं तो कार तुरंत रोक दें। साथ ही इस दौरान ब्रिज क्रॉस करना अवॉयड करें।
55
अगर मलबे के नीचे दब गए हैं तो भूल से भी माचिस ना जलाएं। दरअसल, इस दौरान गैस लीक के चांसेस काफी ज्यादा होते हैं। ऐसे में माचिस जलाना जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos