बाढ़ के पानी में यूं सड़ गया महिला का पैर, झकझोर कर रख देगी बिहार से वायरल हुई ये तस्वीर
हटके डेस्क: साल 2020 कोरोना के कारण बदनाम हो गया। इस साल वायरस ने करोड़ों को संक्रमित कर लाखों की जान ले ली और अभी भी इसकी तबाही रुकी नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया के सामने सिर्फ कोरोना ही फिलहाल इकलौती मुसीबत नहीं है। दुनिया के कई कोनों में अलग-अलग तरह की मुश्किलें भी हैं। कहीं ज्वालामुखी विस्फोट हो रहे हैं तो कहीं जंगल में भीषण आग लगी हुई है। बात अगर भारत की करें, तो यहां कोरोना के साथ ही देश के कई हिस्से बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। इसमें बिहार राज्य में सबसे ज्यादा तबाही मची है। इस राज्य के 16 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। राज्य के करीब 75 लाख लोग बाद के कारण अपनी जिंदगी में फिलहाल बुरा दौर देख रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर बिहार बाढ़ से प्रभावित एक शख्स के पैरों की तस्वीर वायरल हुई। इस फोटो के सामने आते ही लोग हैरान हो गए। दावा किया जा रहा है कि ये फोटो दरभंगा की है। इसे देख आपका कलेजा भी कांप जाएगा...

लगभग हर साल बिहार में बाढ़ तबाही लेकर आता है। हर साल लाखों लोगों की जिंदगी बर्बाद होती है। मॉनसून खत्म होने के बाद लोग किसी तरह से अपना आशियाना फिर बसाते हैं लेकिन अगले साल फिर वही तबाही।
इस साल बिहार कोरोना के अलावा बाढ़ की मार भी झेल रहा है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 25 लोगों की जान बाढ़ में जा चुकी है। कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर हैं और कई जगह पानी भरा हुआ है।
इस बीच अचानक सोशल मीडिया पर बिहार के दरभंगा के कुशेश्वरस्थान की बताकर एक तस्वीर शेयर की गई। इसमें बाढ़ से प्रभावित एक महिला के पैरों को दिखाया गया। ये तस्वीर वाकई दिल को झकझोरने वाली है।
इस तस्वीर को सबसे पहले आदित्य झा नाम के लड़के ने ट्विटर पर शेयर किया, जिसके बाद ये वायरल हो गया। इसके बाद कई लोगों ने इसे फेसबुक पर भी शेयर किया।
लोगों ने इस तस्वीर के साथ बिहार में सरकार से सिर्फ वादे करने को लेकर तंज कैसा। बाढ़ में लोगों की जिंदगी तबाह हो रही है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही।
आपको बता दें कि अमूमन हर साल ही बिहार में बाढ़ से ऐसे ही हालात हो जाते हैं। लोगों की जिंदगी प्रभावित होती है और कोई कुछ नहीं कर पाता।
इस साल एक तस्वीर ने दिखा दिया कि यहां हालात कितने भयावह हो जाते हैं। हालांकि, अभी तक किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन लोगों में इसे देख काफी गुस्सा भर गया है।
कई लोगों ने इसे शेयर किया। हालांकि, तस्वीर की सत्यतता का हम दावा नहीं करते। लेकिन ये तस्वीर साल 2020 बिहार बाढ़ में सबसे ज्यादा वायरल हुई तस्वीरों में शामिल हो चुकी है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News