- Home
- Viral
- दोस्त के पालतू चिम्पांजी ने किया महिला पर अटैक, 12 मिनट चला मौत का खेल, चेहरा पहचानना हो गया मुश्किल
दोस्त के पालतू चिम्पांजी ने किया महिला पर अटैक, 12 मिनट चला मौत का खेल, चेहरा पहचानना हो गया मुश्किल
हटके डेस्क: जानवरों को पालने का शौक कई लोगों को होता है। लेकिन ये शौक कब किसी दुर्घटना में बदल जाए कौन जानता है। हाल ही में एक मशहूर ब्रांड की मॉडल के पालतू कुत्ते ने अटैक कर उसका चेहरा बिगाड़ दिया। अब सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने साथ हुई दर्दनाक घटना लोगों के साथ शेयर की। महिला की दोस्त सांड्रा हेरोल्ड ने एक चिम्पांजी को पाल रखा था। सांड्रा उसे अपने बच्चे की तरह रखती थी। चिम्पांजी ट्राविस भी काफी समझदार था। लेकिन एक दिन ट्राविस को जाने किया हुआ। उसने अपनी मालकिन की दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। चार्ला के ऊपर चिम्पांजी का ये अटैक 12 मिनट चला। इस दौरान चिम्पांजी चार्ला का चेहरा और हाथ बुरी तरह नोच दिया। 2009 में हुई इस घटना के बाद आजतक चार्ला का चेहरा विकराल दिखता है। वो आज भी इस हादसे से उबरने की कोशिश कर रही है।

2009 में चार्ला नाश के ऊपर उसकी दोस्त सांड्रा हेरोल्ड के पालतू चिम्पांजी ट्राविस ने अटैक कर दिया था।
इस हादसे में चार्ला का चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया। कई सर्जरीज़ के बाद भी उसका चेहरा ठीक नहीं करवाया जा सका। 50 साल की चार्ला आज भी उस अटैक को याद कर सिहर जाती है।
14 साल का चिम्पांजी ट्राविस काफी समझदार था। उसे खाने, उठने-बैठने और यहां तक कपड़े तक पहनने को ट्रेन किया गया था।
अटैक से पहले चार्ला की तस्वीर। 2009 चार्ला अपनी दोस्त सांड्रा हेरोल्ड के घर गई थी, तब उसके ऊपर चिम्पांजी ने अटैक कर उसका चेहरा बिगाड़ दिया।
चार्ला की दोस्त ने चिम्पांजी को कई चीजों के लिए ट्रेन कर रखा था। चिम्पांजी भी काफी अच्छे से रह रहा था। लेकिन अचानक उसके मूड में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। सांड्रा ने इसके लिए ट्राविस को कुछ दवाइयां दी थी। बताया जाता है कि इन्हीं दवाइयों के असर के कारण ट्राविस ने ये जानलेवा हमला किया था।
घटना के दिन चार्ला सांड्रा के घर गई थी। वहीं ट्राविस ने उसपर अटैक किया। ट्राविस ने पहले चार्ला के हाथ नोचे। फिर उसके चेहरे पर झपटा। इस हादसे में चार्ला का चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया।
चार्ला को कई सर्जरी से गुजरना पड़ा। उसके नाक और मुंह की कई हड्डियां टूट गई। कई ट्रांसप्लांट किये गए लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।
कई सर्जन्स ने उसके चेहरे को ठीक करने की कोशिश की। लेकिन कई सर्जरियों के बाद भी चार्ला का चेहरा नहीं सुधारा जा सका।
चार्ला ने मशहूर टीवी होस्ट ओपराह के शो में भी शिरकत की थी। वहां उसने खुद के साथ हुए 12 मिनट के उस हादसे को लोगों के साथ शेयर किया था। उसने बताया कि कैसे आज भी लोग उसे देख कर डर जाते हैं।
इस अटैक के ट्राविस की मौत हो गई थी। जबकि चार्ला आज भी नार्मल लाइफ जीने की कोशिश कर रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News