MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • सऊदी अरब में भीख मांगने को मजबूर हुए भारतीय, 450 लोगों की गई नौकरी तो भेजे गए जेल

सऊदी अरब में भीख मांगने को मजबूर हुए भारतीय, 450 लोगों की गई नौकरी तो भेजे गए जेल

दुबई. कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर के सैकड़ों देशों की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। इस महामारी में ना जाने कितने उद्योग बंद हुए और हजारों-लाखों लोग बेरोजगार हो गए। वहीं, अब सऊदी अरब से खबर आ रही है कि करीब 450 भारतीय कामगारों के पास नौकरी ना होने के कारण वो सड़कों पर भीख मांगने पर मजबूर हो रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण आए आर्थिक संकट में कई भारतीयों की नौकरियां चली गई है और वो वर्क परमिट के एक्सपायर होने से वो वहां फंसे हुए हैं।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 21 2020, 04:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इन कामगारों में से अधिकतर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कश्मीर, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र से हैं। नौकरी छिन जाने की वजह से भारतीय कामगारों को भीख मांगने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

27

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कामगार कहते हैं कि 'उनका अपराध सिर्फ यही है कि उन्होंने भीख मांगी। सऊदी प्रशासन ने उनके किराए के कमरे पर जाकर उनकी पहचान मालूम की और जेद्दाह स्थित डिटेंशन सेंटर में डाल दिया।
 

37

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि डिटेंशन सेंटर के कामगारों में से उत्तर प्रदेश से 39, बिहार से 10, तेलंगाना से पांच और महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक से चार लोग हैं। वहीं, एक शख्स आंध्र प्रदेश से है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है और यहां काम कर रहे विदेशी कामगार बेरोजगार हो गए हैं।

47

कई कामगारों ने बताया कि 'वो हर तरफ से नाउम्मीद हो चुके हैं। एक भारतीय कामगार ने कहा कि 'उन्होंने कोई भी अपराध नहीं किया है। वो अपने हालात की वजह से भीख मांगने पर मजबूर हुए क्योंकि उनकी नौकरियां चली गई। अब वो डिटेंशन सेंटर में पड़े हुए हैं।' इसके साथ ही एक अन्य कामगार ने कहा कि 'वो लोग पिछले चार महीनों से बहुत कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। उन सब ने देखा है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और इंडोनेशिया और श्रीलंका के कामगारों को उनके देश से मदद मिल रही है और उन्हें वापस भेजा जा रहा है, जबकि वो यहां पर फंसे हुए हैं।'
 

57

खबरों में कहा जा रहा है कि सामाजिक कार्यकर्ता और एमबीटी नेता अमजद उल्लाह खान ने कहा कि 'स्थानीय प्रशासन ने जांच में पाया कि इन कामगारों का वर्क परमिट एक्सपायर हो चुका है और वो अवैध रूप से रुके हुए हैं तो उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।'

67

वायरल हुए वीडियो में एक वर्कर कहता है कि 'उसका भाई गुजर चुका है और उसकी मां की हालत गंभीर है। वो भारत वापस आना चाहता है।' अमजद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सऊदी अरब में भारतीय राजदूत आसुफ सैय्यद को 450 भारतीय मजदूरों की हालत को लेकर एक पत्र लिखा है और केंद्र सरकार से उन्हें भारत लाने में मदद की अपील की है।

77

विदेश मंत्रालय की हेल्पलाइन प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र ने अमजद उल्ला खान के ट्वीट पर जवाब दिया है और उनसे सभी प्रवासियों की जानकारी मांगी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2.4 लाख भारतीयों ने भारत लौटने के लिए रजिस्टर किया था। हालांकि, अभी तक सिर्फ 40,000 भारतीय ही वापस आ पाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bangladesh: हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा कोई अलग-अलग क्राइम नहीं, बल्कि नाकामी का एक पैटर्न
Recommended image2
Bangladesh Politics: अब क्या करेंगे मुहम्मद यूनुस, बांग्लादेश में तारिक रहमान से ज्यादा उनकी चर्चा क्यों?
Recommended image3
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: 5 दिन, 1 प्लेटफॉर्म, ग्लोबल लीडर्स का जमावड़ा, जानिए क्यों है अहम?
Recommended image4
'ID दिखाओ'-पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर की म्यूनिख इवेंट में घनघोर बेइज्जती! Watch Video
Recommended image5
क्या भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा? म्यूनिख कॉन्फ्रेंस से एस. जयशंकर का चौंकाने वाला जवाब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved