MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया में कोरोनाः अब तक 44.55 लाख केस, अमेरिका में 85 हजार मौतें, ब्लूचिस्तान के वित्त मंत्री संक्रमित

दुनिया में कोरोनाः अब तक 44.55 लाख केस, अमेरिका में 85 हजार मौतें, ब्लूचिस्तान के वित्त मंत्री संक्रमित

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 44 लाख 55 हजार 677 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि अब तक 2 लाख 98 हजार 906 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच 16 लाख 76 हजार 432 लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनिया में सबसे अधिक अमेरिका में 85 हजार लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद ब्रिटेन में 33 हजार लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, दुनिया के 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अब चीन नहीं है। इन सब के बीच बलूचिस्तान के वित्त मंत्री जहूर बुलेदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 14 2020, 01:39 PM IST| Updated : May 14 2020, 06:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

अमेरिका में 24 घंटे में 1813 मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में 1813 लोगों की मौत हुई है और 21 हजार 712 संक्रमित मिले हैं। इस समय देश में 14 लाख 30 हजार 653 लोग संक्रमित हैं। वहीं, 85 हजार 234 लोगों की जान जा चुकी है। देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में तीन लाख 50 हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं, जबकि 27 हजार मौत हो चुकी है। उधर, राष्ट्रपति ट्रम्प लॉकडाउन हटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे संक्रमक रोग विशेषज्ञ एंथनी फॉसी के पक्ष में नहीं हैं। फॉसी ने कहा था कि अर्थव्यवस्था खोलने से संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। ट्रम्प ने कहा कि मैं उनसे सहमत नहीं हूं।

26

ब्रिटेन में 33 हजार मौतें 
ब्रिटेन में कोरोना का कहर और तेज होता जा रहा है। यहां अब तक 33 हजार 186 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 29 हजार 705 हो गई है। वहीं, ब्रिटेन सरकार ने अभी तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नहीं बताई है। यहां पिछले 24 घंटे में 3242 नए केस सामने आए हैं। जबकि 494 लोगों की जान गई है। 

36

इटली में संक्रमण का आंकड़ा 2.22 लाख 
इटली में अब तक 31 हजार लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका और ब्रिटेन के बाद यहां सबसे ज्यादा मौत हुई है। वहीं, दो लाख 22 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां बुधवार को 195 लोगों की मौत हुई। इटली सरकार ने गुरुवार को अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 55 अरब यूरो (59.6 अरब डॉलर) के आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव पारित किया। प्रधानमंत्री गिउसेप कोंजे ने कहा, “यह वित्तीय पैकेज दो बजट घोषणाओं के बराबर है। हम जानते हैं कि देश इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा था।” इसकी घोषणा अप्रैल के अंत में की गई थी, लेकिन गठबंधन सहयोगियों में चल रहे तनाव के कारण इसमें देरी हुई।

46

फ्रांस में 27 हजार से अधिक मौतें 
फ्रांस में बुधवार को 83 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मरने वालों का आंकड़ा 27 हजार 74 गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक दिन में 69 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 2428 मरीजों का इलाज इंटेसिव केयर यूनिट में चल रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 78 से अधिक हो गई है। इसमें 58 हजार से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

56

रूस में एक दिन 10 हजार से अधिक मौतें
रूस में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 10 हजार 28 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही 96 मरीजों की जान गई है। मॉस्को में 24 घंटे में 58 नई मौतें सामने आई हैं। यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 1290 हो गई है। मॉस्को के कोरोना वायरस केंद्र ने गुरुवार को ये जानकारी दी। इस बीमारी से रूस में कुल 2 लाख 52 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में मरने वालों की संख्या 2305 हो गई है, जबकि 53 हजार 530 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
 

66

न्यूजीलैंड में  लगातार तीसरे दिन नहीं मिला कोई नया केस
न्यूजीलैंड में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कोई नया केस नहीं मिला। अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए बुधवार आधी रात से देश में प्रतिबंधों में राहत देते हुए लॉकडाउन का लेवल- 2 कर दिया गया है। देश में संक्रमण के 1497 मामले सामने आए हैं। इनमें 1411 ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक 21 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved