MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • अफगानिस्तान में Taliban: इन PHOTOS को देखकर ही आप कांप उठेंगे; सोचिए वहां के लोग कैसे जिंदगी जी रहे होंगे

अफगानिस्तान में Taliban: इन PHOTOS को देखकर ही आप कांप उठेंगे; सोचिए वहां के लोग कैसे जिंदगी जी रहे होंगे

काबुल. अफगानिस्तान से अमेरिका और नाटो यानी उत्तरी अटलांटिक सन्धि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) की वापसी के साथ ही तालिबान क्रूरता की हदें पार करता जा रहा है। ये तस्वीरें अफगानिस्तान में फैले डर को दिखाती हैं। हर कंधे पर बंदूक हैं। तालिबान धीरे-धीरे हथियारों  के बूते अफगानिस्तान पर कब्जा जमाता जा रहा है। इस बीच बता दें कि संयुक्त राष्ट्र(UN) के दूत देबोरा एलयॉन्स ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और इस मामले में इस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, तालिबान से तत्काल शहरों पर हमले रोकने की मांग करते हुए सुरक्षा परिषद से अनुरोध किया है। बता दें कि तालिबान के आगे अफगानिस्तान की सेना टिक नहीं पा रही है। अकेले शुक्रवार को उसने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 07 2021, 12:22 PM IST| Updated : Aug 07 2021, 12:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

तालिबान ने शुक्रवार को काबुल में अफगानिस्तान सरकार के मीडिया सूचना केंद्र के डायरेक्टर को बेरहमी से मार दिया। इसके बाद अफगान-ईरान सीमा पर स्थित जरांज पर कब्जा कर लिया।
(जरांज में इस तरह हथियार लूटे जा रहे, हर तरफ तालिबानी लड़ाके दिख रहे हैं)

28

बता दें कि जरांज अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांतों में से एक निम्रूज की राजधानी है। अफगान नेशनल आर्मी की 215वीं कोर पड़ोसी हेलमंद प्रांत की राजधानी जरांज और लश्कर गाह दोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही थी। लेकिन जैसे ही उसका ध्यान जरांज से थोड़ा हटा, तालिबान ने उस पर कब्जा कर लिया।
(शहर में हर तरफ लाशों को ढेर नजर आ रहे हैं)

38

पूरा निम्रूज शहर बर्बादी की राह पर चल पड़ा है। तालिबान के हमले के बाद हर जगह खंडहर नजर आ रहे हैं। निम्रूज के डिप्टी गवर्नर रोहगुल खैरजाद और प्रांतीय परिषद के प्रमुख हाजी बाज मोहम्मद नासर ने मीडिया को बताया कि शहर के चप्पे-चप्पे पर तालिबानी लड़ाकों को कब्जा हो गया है।
(तालिबान ने किया सरकारी सम्पत्ति पर कब्जा)
 

48

निम्रूज की आबादी करीब 1.60 लाख है। तालिबान का इस शहर पर कब्जा उसकी एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। तालिबान के हमले के बाद लोग घरों में जा छुपे, जबकि सरकारी कर्मचारी शहर छोड़कर भाग निकले।
(ये तस्वीरें दिखाती हैं कि अफगानिस्तान में कैसे लोग जी रहे हैं)

58

संयुक्त राष्ट्र(UN) के दूत देबोरा एलयॉन्स अफगानिस्तान में चल रहे युद्ध की तुलना 1990 में हुए बोस्निया युद्ध से करते हैं। तब बोस्निया की राजधानी सरजेवो पूरी तरह तबाह हो गई थी।
(शहर को कब्जे में लेते तालिबानी लड़ाके)

68

माना जा रहा है कि आतंकी संगठन अलकायदा और इस्लामिक स्टेट समूह सहित करीब 20 आतंकवादी संगठनों से जुड़े 10000 से अधिक विदेशी लड़ाके तालिबान की मदद कर रहे हैं। जब तक अमेरिका अफगानिस्तान में था, तब तक तालिबान चुप बैठा था।

78

अमेरिकी सेना के जाते ही तालिबान आक्रामक हो उठा। हालांकि अमेरिका के पीछे हटने से पहले ही उसने अफगानिस्तान में हमले तेज कर दिए थे। तालिबान अपनी क्रूरता के कुख्यात हैं। इस वजह से लोग भी उनके खिलाफ नहीं बोलते।

88

माना जाता है कि तालिबान और विदेशी आतंकी समूहों की मुख्य कमाई ड्रग्स से होती है। वे प्राकृतिक संसाधनों को लूटकर भी पैसा बनाते हैं। अफगानिस्तानी सेना तालिबान का मुकाबला नहीं कर पा रही है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved