MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • चीन के बूते बांग्लादेश में एक नया चमत्कार, साउथ एशिया की पहली अंडर वाटर टनल तैयार, आखिर ये है क्या?

चीन के बूते बांग्लादेश में एक नया चमत्कार, साउथ एशिया की पहली अंडर वाटर टनल तैयार, आखिर ये है क्या?

ढाका. गरीबी-बेरोजगारी और भी तमाम दिक्कतों से टकराते हुए पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश विकास की दिशा में एक और नई हिस्ट्री बनाने जा रहा है। मल्टीपरपज रोड-रेल ब्रिज पद्मा ब्रिज (Padma Bridge) के बाद यहां दक्षिण एशिया पहली अंडर वाटर रिवर क्रॉसिंग सुरंग का उद्घाटन होने जा रहा है। बांग्लादेश ब्रिज अथॉरिटी के सूत्रों के अनुसार,टनल का निर्माण करीब92% पूरा हो चुका है। बंधु शेख मुजीबुर रहमान सुरंग(angabandhu Sheikh Mujibur Rahman Tunnel) के नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में उद्घाटन होने की उम्मीद है। हालांकि ट्रैफिक के लिहाज से सभी जरूरी सुरक्षा उपाय आदि की टेस्टिंग के बाद ही इसे ओपन किया जाएगा।बता दें कि 25 जून को ही बांग्लादेश के ड्रीम प्रोजेक्ट पद्मा ब्रिज(Padma Bridge) का प्रधानमंत्री शेख हसीना(Prime Minister Sheikh Hasina) ने उद्घाटन किया था। आइए जानते हैं टनल के बारे में...

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Oct 18 2022, 08:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

24 फरवरी 2019 को कर्णफुली नदी(Karnaphuli River) के नीचे चलने वाली सुरंग की पहली ट्यूब के बोरिंग कार्य का उद्घाटन किया गया था।  2,450 मीटर की लंबाई वाली पहली ट्यूब का 2 अगस्त, 2020 को निर्माण पूरा हो गया था। दूसरी 2450 मीटर लंबी ट्यूब के लिए बोरिंग 12 दिसंबर, 2020 को शुरू हुई और निर्माण 7 अक्टूबर, 2021 को पूरा हुआ था। दो मुख्य ट्यूबों के बोरिंग के बाद सबसे महत्वपूर्ण कार्य सुरंग के दो ट्यूबों को आपस में जोड़ने वाले तीन क्रॉस पैसेज की स्थापना थी। तीन कनेक्टिंग सड़कों में से लगभग 99% का निर्माण किया जा चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

इस साल सितंबर तक प्रोजेक्ट की ओवरऑल प्रोग्रेज 91.5% थी। अक्टूबर और नवंबर में कंस्ट्रक्शन का लगभग 3-4% पूरा होने की उम्मीद है। सहायक कार्य(ancillary work) पूरा होने के बाद सुरंग अगले साल की शुरुआत में ट्रैफिक के लिए खोले जाने की उम्मीद है। बांग्लादेश ब्रिज अथॉरिटी(BBA) ने दिसंबर के पहले सप्ताह में सुरंग के उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी है। इसने सुरंग खोलने की व्यवस्था के लिए 13 उप-समितियों का गठन किया है। 11 अक्टूबर को, सड़क परिवहन और पुल मंत्रालय के सीनियर असिस्टेंट सेक्रेट्री सचिव मोहम्मद आलमगीर हुसैन ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान सुरंग के भव्य उद्घाटन की योजना के लिए 13 उप-समितियों के गठन पर एक आदेश जारी किया।

36

BBA के डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) और पहली उद्घाटन समिति के संयोजक एमडी रूपम अनवर ने लोकल मीडिया से कहा-''बंगबंधु सुरंग परियोजना का निर्माण पूरा होने वाला है। सुरंग का उद्घाटन एक मेगाप्रोजेक्ट के रूप में महत्वपूर्ण है। सुचारू उद्घाटन सुनिश्चित करने के लिए कई समितियों का गठन किया गया है। समितियों ने अपना काम शुरू कर दिया है। हालांकि, सुरंग के उद्घाटन के लिए एक खास तारीख या समय अभी नहीं दिया जा सकता है। सड़क परिवहन और पुल मंत्री के अगले सप्ताह परियोजना स्थल का दौरा करने और फिर सुरंग के उद्घाटन की तारीख की घोषणा करने की उम्मीद है।''

46

मुख्य सुरंग का काम पूरा हो चुका है। सुरंग के पूर्वी छोर पर 5.3 किमी संपर्क सड़क का निर्माण अभी भी जारी है। इसके अलावा सर्विस एरिया बंगलों के लिए आंतरिक सड़क सुधार और दो पुलों के लिए ड्रेनेज सिस्टम पर काम चल रहा है। सुरंग के लिए आवश्यक 379.4261 एकड़ में से लगभग 14.165 एकड़ भूमि अभी भी अधिग्रहित की जा रही है। परियोजना प्राधिकरण के अनुसार, सुरंग का निर्माण कर्णफुली नदी के नीचे 18 से 36 मीटर की गहराई पर किया गया है। प्रत्येक ट्यूब या सुरंग 35 फीट चौड़ी और 16 फीट ऊंची है। सुरंग के निर्माण पर कुल 10,374.42 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि, डॉलर की कीमतों में वृद्धि के कारण सुरंग की निर्माण लागत सैकड़ों करोड़ तक बढ़ सकती है।

56

सुरंग का निर्माण चीनी राज्य के स्वामित्व वाले ठेकेदार चाइना कम्युनिकेशन एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी (CCCC) लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। चीनी सरकार परियोजना की कुल लागत के लिए 5,913.19 करोड़ रुपये का योगदान दे रही है, जबकि बाकी पैसा बांग्लादेश सरकार से आ रहा है।

यह भी पढ़ें-करप्शन, पॉलिटिक्स और भी बहुत कुछ झेलते हुए 25 साल में खड़ा हुआ बांग्लादेश का ये ड्रीम पद्मा ब्रिज

66

मुख्य सुरंग की लंबाई 3.32 किमी होगी। इनमें से प्रत्येक सुरंग की लंबाई 2.45 किमी है। दो सुरंगों के बीच पहले मार्ग की लंबाई 12.14 मीटर, दूसरे या मध्यवर्ती मार्ग की लंबाई 12.34 मीटर और अंतिम 10.74 मीटर है। प्रत्येक मार्ग का औसत व्यास साढ़े चार मीटर है।

यह भी पढ़ें-हॉस्पिटल की छत पर लाशों के ढेर, हॉरर फिल्मों से अधिक खौफनाक मंजर, तस्वीरें देखकर लोगों ने लिखा- RIP humanity

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(47.0 ov) 329 & 140/4
AUSAUS
429
Day 3
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
आसिम मुनीर ईरान में, ख्वाजा आसिफ संसद में! मौलाना ने ऐसा क्या कहा कि गूंजने लगे ठहाके?
Recommended image2
पहले शेख हसीना के भागने का वीडियो, अब नदी में मिला शव… कौन थे KM तहसीफ सौरी?
Recommended image3
कोई शरम बची है..?, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने करवा ली बेइज्जती, अपनी ही संसद में क्यों उड़ा मजाक?
Recommended image4
Now Playing
CRUISE SHIP CRISIS: घर बेचा, समंदर में बसे… फिर एक झटके में सब खत्म!
Recommended image5
Now Playing
Egypt Flash Floods 2026: मिस्र में महाप्रलय! पहाड़ों से आया तबाही का सैलाब, खिलौनों की तरह बह गईं गाड़ियां
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved