MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • Anti Terrorism Day 2022: ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े आतंकी हमले, पाकिस्तान का एक शहर भी शामिल

Anti Terrorism Day 2022: ये हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े आतंकी हमले, पाकिस्तान का एक शहर भी शामिल

World Biggest Terrorist Attack: 21 मई को हर साल भारत में एंटी टेररिज्म डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत दिसंबर, 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले के बाद साल 2002 से हुई। इस दिन को आतंकवाद जैसी ग्लोबल समस्या से निपटने और इसकी वजह से मारे गए लोगों को याद करने के लिए मनाया जाता है। बता दें कि विश्व में अब तक कई बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं। इनमें अमेरिका का 9/11 सबसे बड़ी आतंकी हमला है, जिसमें 3000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 21 2022, 08:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

1- अमेरिका का 9/11 आतंकी हमला : 
अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन और न्यूयॉर्क के ट्विन्स टॉवर पर 11 सितंबर, 2001 को अलकायदा के आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था। इस हमले में करीब 3 हजार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 8 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी हमलों में से एक है। इस हमले के लिए अलकायदा के आतंकियों ने यात्री विमानों का अपहरण किया और उन्हें न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के साथ टकरा दिया।

210

2- इराक के यजीदी समुदाय पर हमला : 
इराक में 14 अगस्त, 2007 को सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ। इसके लिए आतंकवादियों ने कार में बड़ी मात्रा में विस्फोटक रखे थे, जिसका मकसद यजीदी समुदाय के लोगों पर हमला करना था। आतंकवादियों ने 3 अलग-अलग कारों में दो टन से ज्यादा विस्फोटक भरा और एक फ्यूल टैंकर की इमारत से टकरा दिया। इस आतंकी हमले में 800 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 1,500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

310

3- रुस का बेसलान स्कूल आतंकी हमला : 
रूस के बेसलान स्कूल में सितंबर, 2004 में 1 हजार से ज्यादा लोगों को किडनैप कर लिया गया था। इस हमले में आतंकियों ने स्कूली बच्चों को निशाना बनाया था और तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा था। बाद में इस स्कूल में आतंकियों से बच्चों को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन किया गया, जिसमें 385 लोगों की जान चली गई और 783 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 

410

4- 1993 को मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट 
12 मार्च, 1993 को मुंबई के अलग-अलग इलाकों में सीरियल ब्लास्ट हुए थे। इस आतंकी हमले में 2 घंटे के भीतर 12 बम ब्लास्ट हुए थे। आतंकियों द्वारा रखे गए कुछ बम फूटे ही नहीं थे। इस हमले में 257 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 715 लोग घायल हुए थे। इस आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता टाइगर मेमन था। इसमें टाइगर का भाई याकूब मेमन और उसकी फैमिली के लोग सुलेमान, ईशा, युसुफ और अयूब भी शामिल थे। याकूब मेमन को 2015 में फांसी हो चुकी है, जबकि टाइगर मेमन और दाऊद इब्राहिम फरार हैं। 

510

5- भारत में 26/11 आतंकी हमला :   
भारत में 26 नवंबर, 2008 को आतंकियों ने मुंबई को दहला दिया था। दरअसल, मुंबई में पाकिस्तान की ओर से अरब सागर के रास्ते 10 आंतकी घुस आए थे। इन आतंकियों ने मुंबई की अलग-अलग जगहों पर हमले किए। इस दौरान आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल के अलावा, नरीमन हाऊस, मैडम कामा हॉस्पिटल, नरीमन हाउस और सीएसटी स्टेशन पर हमला किया था। इस आतंकी हमले में करीब 200 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 600 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हमले में 9 आतंकी मारे गए थे, जबकि एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। 

610

6- मुंबई की लोकल ट्रेनों में सीरियल बम ब्लास्ट : 
11 जुलाई, 2006 को आतंकियों ने मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों पर सीरियल बम ब्लास्ट किए थे। इस दौरान आतंकियों ने मांटुगा रोड, माहिम, खार, जोगेश्वरी, बांद्रा, बोरिवली समेत कई जगहों पर लोकल ट्रेनों में बम रख थे। ये बम प्रेशर कुकर में रखे गए थे। इस आतंकी हमले में 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जबकि 700 लोग घायल हुए थे। 

710

7- पाकिस्तान के पेशावर का आतंकी हमला :  
16 दिसंबर, 2014 को पाकिस्तान के पेशावर स्थित एक आर्मी स्कूल में हुए आतंकी हमले में 132 बच्चों समेत 148 लोग मारे गए थे, जबकि 245 लोग घायल हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली थी। इस हमले में आतंकवादियों ने स्कूल के भीतर घुस बच्चों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। 

810

8- मास्को के डबरोवका थिएटर में हमला :  
23 अक्टूबर 2002 को रूस की राजधानी मॉस्को के डुबरोवका थियेटर में आतंकियों ने 850 लोगो को किडनैप कर लिया था। इसके बाद जवाबी कार्रवाई हुई तो आतंकियों ने 130 लोगों की जान ले ली। इस आतंकी हमले में 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बता दें कि 40 आतंकी भी मारे गए थे। 

910

9- पेरिस के कॉन्सर्ट हाल में गोलीबारी :  
14 नवंबर 2015 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में नेशनल स्टेडियम के बाहर एक रेस्टोरेंट और कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 120 से ज्यादा लोग मारे गए। इस हमले में आतंकियों ने म्यूजिक हॉल में कॉन्सर्ट देखने पहुंचे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान आतंकियों के पास एके-47 और हेंड ग्रेनेड भी थे। बाद में फ्रांस पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 8 आतंकी मारे गए थे। हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली थी। 

1010

10- मैनचेस्टर में म्यूजिक कॉन्सर्ट पर हमला :  
22 मई 2017 को  ब्रिटेन की मैनचेस्टर सिटी में चल रहे एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में आतंकियों ने बम से हमला किया। इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image2
Breaking: मेलबर्न में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी, भारतीय समुदाय स्तब्ध
Recommended image3
अमेरिका टैरिफ गेम में भारत की बड़ी जीत: PM मोदी ने चीन-पाकिस्तान को कैसे पीछे छोड़ा?
Recommended image4
India US Trade Deal 2026: क्या सच में भारत को मिलेगा बड़ा फायदा? जानिए पूरी कहानी और असर
Recommended image5
Trump-Modi Trade Deal: क्या भारत सच में अमेरिकी सामानों पर ज़ीरो टैरिफ देगा? जानिए पूरा सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved