- Home
- World News
- 'मैं उस वक्त को नहीं भूल पाऊंगा, जो तुम्हारे साथ बिताया', मॉडल की मौत पर छलका दोस्त का दर्द
'मैं उस वक्त को नहीं भूल पाऊंगा, जो तुम्हारे साथ बिताया', मॉडल की मौत पर छलका दोस्त का दर्द
सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को एक ब्रिटिश मॉडल की हादसे में मौत हो गई। 21 साल की मैडलिन डेविस सिडनी के एक पॉपुलर सेल्फी स्पॉट से नीचे गिर गईं, जहां उनकी मौत हो गई। डेविस इंग्लैंड की लिन्कॉल्न की रहने वाली थीं, वे पिछले साल सिडनी में नए जीवन की शुरूआत करने आई थीं।
17

डेविस देर रात अपने दोस्तों के साथ यहां डॉयमंड बे क्लिफ के करीब 100 फीट पास पार्टी करने पहुंची थीं। यहां से वे सुबह सूर्य उदय देखने के लिए पहाड़ी के किनारे पहुंच गईं, यहां से गिरकर उनकी मौत गो गई। इससे पहले इसी जगह पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक 27 साल की महिला की मौत हो गई थी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
डेविस की मौत के बाद से उनके दोस्त काफी दुखी हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कई पोस्ट किए जा रहे हैं।
37
डेविस की मां ने फी रविवार को ऑनलाइन पोस्ट कर उनके बारे में दोस्तों से जानकारी मांगी थी। हालांकि, सोमवार की सुबह परिवार ने मौत की खबर की पुष्टि की है।
47
एक दोस्त ने लिखा, 'मैं नहीं जानता कि मैडी को कैसे विदा करेंगे, पिछली बार हमने एक दूसरे को तीन साल पहले देखा था और अब तुम चली गई।
57
दूसरे ने लिखा, मैं नहीं जानता इस वक्त को कैसे भुलाउंगा तो हमने साथ बिताया था। मैं तुम्हें हमेशा याद करेंगे। अन्य ने लिखा, तुम शानदान मॉडल थी। तुम्हारे टैलेंट ने दुनिया को नया रंग दिया।
67
ब्रिटिश मॉडल मैडलिन डेविस।
77
डॉयमंड बे क्लिफ।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos