MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • बड़ा खतरा: चीन और पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार, जानिए किस देश के पास कितने वेपन्स

बड़ा खतरा: चीन और पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार, जानिए किस देश के पास कितने वेपन्स

नई दिल्ली.  चीन और पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार (nuclear weapons) हैं। यह दावा सोमवार को एक डिफेंस थिंक टैंक ने किया। थिंक टैंक ने ईयरबुक 2020 में जनवरी 2020 तक किस देश पर कितने परमाणु हथियार हैं, इसका खुलासा किया है। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 15 2020, 08:41 AM IST| Updated : Jun 15 2020, 10:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ईयरबुक 2020 के मुताबिक, चीन के पास 320 परमाणु हथियार हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास 160, जबकि भारत के पास 150 परमाणु हथियार हैं। 

210

SIPRI की 2019 की ईयरबुक में खुलासा किया था कि चीन के पास 290, पाकिस्तान के पास 150-160 और भारत के पास 130-140 परमाणु हथियार बताए गए थे। 

310

परमाणु हथियारों की संख्या को लेकर यह रिपोर्ट उस वक्त आई, जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। 

410

SIPRI ने कहा, चीन अपने परमाणु हथियारगृह को आधुनिक कर रहा है और सतह और जल पर मार करने वालीं मिसाइलें और परमाणु-सक्षम फाइटर जेट्स विकसित कर रहा है। 

510

इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान और भारत भी धीरे धीरे अपनी परमाणु की ताकत बढ़ा रही हैं। 
 

610

रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार 
इस रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के पास 6,375 और अमेरिका के पास 5,800 परमाणु हथियार हैं। दोनों देशों के पास दुनिया के 90% परमाणु हथियार हैं।

710

9 देशों के पास 13,400 परमाणु हथियार
अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया के पास जनवरी 2020 तक 13,400 परमाणु हथियार हैं। हालांकि, 2019 की तुलना में कमी आई है। 2019 में 13,865 परमाणु हथियार थे। 

810

3,720 हथियार तैनात 
SIPRI के मुताबिक, दुनियाभर में 3,720 परमाणु हथियार ऑपरेशनल फोर्सेस के साथ तैनात हैं। वहीं, 1800 को हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर रखा गया है। 

910

सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाला भारत तीसरा देश
SIPRI की अप्रैल में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बाद भारत पिछले साल दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा खर्च करने वाला देश है। यह पहली बार था जब एशिया के दो देश तीन सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देशों की लिस्ट में थे। 

1010

दुनिया के देशों द्वारा सेना पर खर्च पर नजर रखने वाली संस्था के मुताबिक, भारत ने सेना पर अपने खर्च को 6.8% बढ़ाकर 5.40 लाख करोड़ रुपए खर्च किया था।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved