MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • World News
  • 8 PHOTOS में देखें कोरोना ने कैसे निकाली चीन की हेकड़ी, चारों तरफ लगा है लाशों का अंबार

8 PHOTOS में देखें कोरोना ने कैसे निकाली चीन की हेकड़ी, चारों तरफ लगा है लाशों का अंबार

China Covid: चीन में कोरोना ने हालात बद से बदतर कर दिए हैं। मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि न तो अस्पतालों में रखने की जगह बची है और ना ही समय रहते उनका अंतिम संस्कार हो पा रहा है। चीन में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लाशों को गोदामों में स्टोर करना पड़ रहा है। श्मशानों में अंतिम संस्कार के लिए 20 दिनों की वेटिंग चल रही है, जिसके चलते लाशें गोदामों में रखी जा रही हैं। चीन की ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट जेनिफर जेंग ने सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जो बेहद डरावने हैं। चीन में हर तरफ बस लाशें ही लाशें नजर आ रही हैं। चीन भले ही कोरोना की बात छुपा रहा हो, लेकिन वहां से आ रही ये तस्वीरें सबकुछ बयां कर रही हैं।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Dec 25 2022, 02:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

चीन के अस्पतालों में लाशों का अंबार लगा हुआ है। मरने वालों की तादाद इतनी ज्यादा हो गई है कि अस्पतालों की मॉर्चुरी में डेडबॉडी रखने तक की जगह नहीं बची है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

कोरोना मरीजों से चीन के अस्पताल पट चुके हैं। किसी भी अस्पताल में बेड खाली नहीं हैं। ऐसी स्थिति में कई मरीजों का फर्श पर ही इलाज करना पड़ रहा है। बता दें कि चीन में पिछले 20 दिनों में करीब 25 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। 

38

बेड की कमी के चलते कई मरीजों को व्हीलचेयर पर ही इलाज कराना पड़ रहा है। वहीं दवाओं की भी भारी किल्लत हो गई है। लोग मेडिकल स्टोर्स के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगाकर महंगी दवाइयां खरीदने को मजबूर हैं। 

48

चीन में कोरोना विस्फोट के बावजूद वहां की सरकार इससे सबक नहीं ले रही है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बावजूद वहां के स्कूलों में लोगों को ड्रिप लगाकर पढ़ाई करवाई जा रही है। 

58

चीन में कोरोना के चलते दवाइयों की भारी कमी हो गई है। लोग कई घंटों तक फार्मा कंपनियों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं। हालत इतने खराब हैं कि मेडिकल स्टॉफ और डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बावजूद इसके वो इलाज करने को मजबूर हैं।    

68

शहर में इस तरह छोटे-छोटे गोदाम बनाए गए हैं, जहां लाशों को स्टोर करना पड़ रहा है। अस्पतालों में लाशें रखने की जगह नहीं बची है। वहीं श्मशानों में भी अंतिम संस्कार के लिए 20-20 दिन की वेटिंग चल रही है। 

78

शहर के एक गोदाम में लाशों को कुछ इस तरह रखा गया है। बता दें कि महामारी एक्सपर्ट्स ने चीन में अगले कुछ महीनों के दौरान कोरोना से 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका जताई है। 

88

एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन में जनवरी से मार्च के बीच तीन लहर आएंगी।  इसके साथ ही 21 जनवरी से चीन में लूनर ईयर सेलिब्रेशन शुरू हो जाएगा, जिसके चलते लोग बड़ी संख्या में ट्रैवल करेंगे। इससे कोरोना के केसों में अभी और बढ़ोतरी होगी।

ये भी देखें : 

लाशों से पटा चीन, गोदामों में रखी जा रहीं डेडबॉडी; इन 7 प्रांतों में हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें

पूरी दुनिया में कोरोना फैलाने के लिए चीन कर रहा ये काम, हर एक देश को ड्रैगन की चालाकी से अलर्ट रहने की जरूरत

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मक्का समझौते से भारत को क्यों हो रही चिंता? पाकिस्तान-तुर्की के साथ अब कौन-कौन आएगा?
Recommended image2
Nepal Flood: नया संकट! तिब्बत की झील ओवरफ्लो, रेस्क्यू ऑपरेशन पर ब्रेक! 10 प्वाइंट में लेटेस्ट अपडेट्स
Recommended image3
Nepal Flood 2026: नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा! तिब्बत से आई नई आफत
Recommended image4
Nepal Flood Viral Video: गर्व और गुस्सा! मासूम का अद्भुत रेस्क्यू, दूसरी तरफ महिला की लाश से नीचता!
Recommended image5
Nepal: कैलाश मानसरोवर यात्रा साबित हुई आखिरी सफर, बेटियों ने लगाई लापता दंपत्ति की तलाश की गुहार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved