- Home
- World News
- चीन: कोरोना से 95 पुलिस अधिकारी 46 मेडिकल स्टाफ की जान गई, राष्ट्रीय शोक दिवस पर किया खुलासा
चीन: कोरोना से 95 पुलिस अधिकारी 46 मेडिकल स्टाफ की जान गई, राष्ट्रीय शोक दिवस पर किया खुलासा
बीजिंग. कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में चीन पुलिस के 95 अधिकारियों और 46 हेल्थ वर्कर की मौत हुई। चीन की आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को यह खबर दी। यह खुलासा ऐसे वक्त में हुआ जब चीन ने कोरोना वायरस के मृतकों और शहीदों के लिए शनिवार को राष्ट्रीय शोक दिवस का आयोजन किया। लेकिन उससे पहले बता दें कि दुनिया में कोरोना की स्थिति क्या है? दुनिया में कोरोना के 1,118,202 केस आ चुके हैं। 59220 मौत हो चुकी है। 229157 लोग ठीक हो चुके हैं।
16

चीन में 81,639 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और 3,326 लोगों की मौत हुई है। इनमें से ज्यादातर मौत वायरस के केंद्र हुबेई में हुई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
यहां के आधिकारिक मीडिया ने चीनी लोक सुरक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार तक, कुल 60 फ्रंटलाइन पुलिस अधिकारी और 35 सहायक पुलिस अधिकारियों ने जान गवा दी।
36
ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक, 15 मार्च तक कम से कम 46 हेल्थ वर्कर ने भी संक्रमण, दुर्घटना या अत्यधिक काम का जोखिम लेकर अपनी जान गंवाई।
46
इससे पहले चीनी अधिकारियों ने कहा था कि करीब 3,000 हेल्थ वर्कर वायरस से संक्रमित हैं। चीन ने हुबेई में 42,000 हेल्थ वर्कर की तैनाती की थी और बढ़ते मामलों को देखते हुए 14 अस्थायी अस्पताल बनाए थे।
56
कोरोना वायरस से परेशान चीन ने 17 मार्च को कोरोना वायरस कोविड-19 के लिए बनाई गई वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल शुरू किया था। यानी इंसानों पर परीक्षण शुरू किया था। अब इस परीक्षण के बेहद पॉजिटिव रिजल्ट सामने आ रहे हैं।
66
भारत में कोरोना के 2902 केस- भारत में कोरोना के 2,902 मामले सामने आए हैं। कल से अब तक 601 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कल 12 लोगों की मौतें भी हुई हैं। कुल मौतों की संख्या 68 हो गई है। 30% कोरोना केस तब्लीगी जमात के लोगों ने फैलानाअब तक तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की 17 राज्यों में पहचान की गई है। 17 राज्यो में 1023 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देश में कुल केस के 30% तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के केस हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos