MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • न्यूयॉर्क में शवों से भरे अस्पताल, अब लाशों को ट्रकों में भरकर रखा जा रहा; Photos से हुआ खुलासा

न्यूयॉर्क में शवों से भरे अस्पताल, अब लाशों को ट्रकों में भरकर रखा जा रहा; Photos से हुआ खुलासा

न्यूयॉर्क. कोरोना वायरस का कहर दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में है। अब तक 69,522 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन, इटली और स्पेन के बाद अब अमेरिका में कोरोना वायरस कहर बनकर टूटा है। यहां संक्रमण के 3.3 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 9620 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में सबसे जयादा प्रभावित न्यूयॉर्क है। यहां 4159 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 06 2020, 03:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
117
न्यूयॉर्क में कोरोना से हाहाकार मचा है। यहां हाल ही में एक अस्पताल से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो मौत के खौफ की कहानी बता रही हैं।
217
न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन हॉस्पिटल जहां कोरोना वायरस के मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है, वहां हर तरफ सिर्फ ऑरेंज कलर के बॉडी बैग नजर आ रहे हैं।
317
ब्रूकलिन के इस अस्पताल में शव स्ट्रेचर पर रखे दिख रहे हैं। न्यूयॉर्क में अकेले 4159 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 1 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
417
ब्रूकलिन का यह हॉस्पिटल शहर के अन्य अस्पतालों की तरह ही है, जहां बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं।
517
यहां मेडिकल कर्मी भी प्रोटेक्टिव सूट में नजर आ रहे हैं। अस्पताल में शवों को रेफ्रिजरेटिड ट्रकों में रखा जा रहा है, क्योंकि शवों का अंतिम संस्कार सही समय पर नहीं हो पा रहा है। न्यूयॉर्क में शव गृह भी भरे हुए हैं।
617
अंतिम संस्कार के लिए लोगों को 1-2 हफ्ते के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसलिए हर अस्पताल के बाहर रेफ्रिजरेटिड ट्रकों को देखा जा सकता है। यह ट्रक इस बात का संकेत हैं कि अस्पताल में शव रखने की जगह भर चुकी है।
717
ट्रकों में दर्जनों शवों का रखा जा रहा है। इसके बाद इन्हें शव गृह लाया जाता है।
817
न्यूयॉर्क में रविवार को 594 लोगों की मौत हुई। शनिवार को सबसे ज्यादा 630 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, रविवार को मौत के आंकड़ों में कमी देखने को मिली।
917
यहां शुक्रवार को 1427 मरीज भर्ती किए गए थे। उसके बाद शनिवार को 1095 और रविवार 574 मरीज। मरीजों की संख्या में कमी को अच्छा माना जा रहा है।
1017
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएनएन ने ब्रूकलिन के द यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल का दौरा किया तो हालात युद्ध से भी बदतर पाया। यह अस्पताल अब सिर्फ कोरोना के मरीजों का ही इलाज कर रहा है। यहां आए मरीजों में से 25 फीसदी की मौत हो चुकी है।
1117
ब्रूकलिन के द यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की बात करें तो स्टाफ ने एक शव को लपेटा और 30 मिनट के अंदर शव को रवाना किया। फिर उस जगह को सैनिटाइज किया, लेकिन फिर से वहां पर गंभीर हालत में दूसरे मरीज को रख दिया।
1217
कोरोना से बचाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशवासियों को जन स्वास्थ्य उपाय के तौर पर स्कार्फ या घर पर बने मास्क से चेहरा ढकने का सुझाव दिया है।
1317
पूरे अमेरिका में जगह-जगह अस्थायी अस्पताल बनाए जा रहे हैं जिस काम में आर्मी को लगा दिया गया है।
1417
अमेरिका में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके ऑफिस का अनुमान है कि अमेरिका में करीब 1 लाख से 2 लाख लोगों की मौत होगी।
1517
अमेरिका में कोरोना के फैलने की एक बड़ी वजह है कि इसे गंभीरता से नहीं लेना। माना जा रहा है कि अमेरिका के लिए उसका अति आत्मविश्वास ही बड़ी वजह बना। अमेरिका ने कोरोना वायरस को भांपने में चूक कर दी। अमेरिका ने कोरोना वायरस को गंभीरता से नहीं लिया।
1617
अमेरिका का मानना था कि यह बीमारी चीन से निकली है, ऐसे में इसका ज्यादा असर सिर्फ एशिया के बाकी देशों तक ही होगा।
1717
जब इटली और स्पेन में हर रोज मौत का आंकड़ा बढ़ रहा था, उस वक्त अमेरिका ने समय रहते इन सबसे से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यहां ना तो अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद की गईं ना ही लॉकडाउन जैसा कोई कदम उठाया गया।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bangladesh: क्या तारिक रहमान के शपथ समारोह में जाएंगे PM मोदी? न्योता देने की तैयारी
Recommended image2
‘हमें अपने हिंदू राजा वापस चाहिए’-नेपाल में चुनाव से पहले क्यों गूंज रहा है राजशाही का नारा?
Recommended image3
कैलिफ़ोर्निया में भारतीय छात्र लापता: आखिर साकेत श्रीनिवासैया के साथ क्या हुआ?
Recommended image4
कौन है निखिल गुप्ता? जिसने खालिस्तानी आतंकी पन्नून की हत्या के लिए हायर किया था हिटमैन!
Recommended image5
किसने रचा खालिस्तानी आतंकी पन्नून मर्डर प्लॉट? न्यूयॉर्क कोर्ट में निखिल गुप्ता का शॉकिंग कबूलनामा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved