MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • दुनिया में कोरोनाः अब तक 41 लाख केस, द. कोरिया में फिर फैला संक्रमण, रूस में एक दिन में 10 हजार नए केस

दुनिया में कोरोनाः अब तक 41 लाख केस, द. कोरिया में फिर फैला संक्रमण, रूस में एक दिन में 10 हजार नए केस

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 41 लाख 23 हजार 718 हो गई है। जबकि अब तक 2 लाख 80 हजार 882 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 14 लाख 51 हजार 653 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में पिछले दिनों लॉकडाउन में बड़ी ढील दी गई। आम लोगों के लिए कुछ शर्तों के साथ नाइट क्लब, होटल, बार और डिस्को खुल गए थे। शनिवार को यहां 34 नए मामले सामने आए। जिसके बाद सरकार ने एक बार फिर सभी जगहों को फिर बंद कर दिया है। वहीं, रूस में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां एक दिन में 10 हजार 817 नए केस सामने आए हैं। जबकि 104 लोगों की मौत हुई है। यहां अबतक 1827 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 1 लाख 98 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। 

6 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 10 2020, 05:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

अमेरिका में मौत का आंकड़ा 80 हजार के पार 
अमेरिका में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 13 लाख 47 हजार 318 हो गई है। जबकि अब तक 80 हजार 40 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 25 हजार 524 नए केस सामने आए हैं। जबकि 1422 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

210

न्यूयॉर्क में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 लाख 43 हजार 409 हो गई है। जबकि न्यूजर्सी में 1 लाख 38 हजार 579 लोग कोरोना के शिकार हैं। वहीं, सिर्फ न्यूयॉर्क प्रांत में 26 हजार 771 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना से निपटने के लिए टास्क फोर्स बनाई थी। इसके दो अफसर अब क्वारैंटाइन हो गए हैं। डॉक्टर रॉबर्ट रेडपील्ड सीडीएस के डायरेक्टर हैं। वो दो हफ्ते घर से काम करेंगे। वो एक संक्रमित के संपर्क में आए थे। इनके अलावा एफडीए कमिश्नर स्टीफन हान भी दो हफ्ते के लिए क्वारैंटाइन हो गए हैं। 

310

साउथ कोरिया ने सियोल को फिर किया बंद
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में पिछले दिनों लॉकडाउन में ढील दी गई थी। नाइट क्लब, होटल, बार और डिस्को खुल गए थे। अब यहां संक्रमण के नए मामलों का पता लगा है। इसके फौरन बाद सरकार ने इन सभी जगहों को अगले आदेश तक के लिए फिर बंद कर दिया है। एक अधिकारी ने माना कि कुछ लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। इसकी वजह से सभी को परेशानी होगी। साउथ कोरिया में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार 874 है। जबकि 256 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 34 नए केस सामने आने के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है। 
 

410

चीन में 14 नए केस, अब तक 4633 मौतें
नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, शनिवार को देश में 14 नए मामले सामने आए। 28 अप्रैल के बाद एक दिन में सामने आए पॉजिटिव मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। शुक्रवार को 13 नए केस मिले थे। शनिवार को मिले 14 में से 2 संक्रमित ऐसे हैं जो दूसरे देश से चीन लौटे थे। जुलिन प्रांत में 11 मामले सामने आए। सरकार अब इस राज्य पर पैनी नजर रख रही है। यहां पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। दिसंबर से अब तक यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 82 हजार 901 है। जबकि 4633 की मौत हो चुकी है। हालांकि मौजूदा समय में 148 लोगों का इलाज जारी है। 

510

जर्मनी में लॉकडाउन का विरोध, मरीजों की संख्या 1 लाख 71 हजार से अधिक 
देश के तीन बड़े शहरों बर्लिन, म्यूनिख और फ्रेंकफर्ट में शनिवार को कुल मिलाकर करीब 10 हजार लोगों ने लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को फूल देकर उनका व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए शुक्रिया अदा किया। लोगों का कहना है कि सरकार हर महीने लॉकडाउन बढ़ाने की बजाए दूसरे विकल्प खोजे ताकि वे खुली हवा में सांस ले सकें। कुछ लोगों के मुताबिक, सोशल डिस्टेंसिंग संक्रमण से बचने का सबसे सरल उपाय है। गौरतलब है कि यहां 1 लाख 71 हजार 324 लोग  संक्रमण के शिकार हैं, जिसमें से 7549 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

610

ब्राजील में मौत का आंकड़ा 10 हजार के पार 
यहां कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 56 हजार 61 हो गई है। जबकि मौत का आंकड़ा भी 10 हजार के पार हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां सरकार और खास तौर पर राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने संक्रमण को गंभीरता से नहीं लिया। चेतावनी देने वाले अपने सहयोगी को ही हटा दिया। संक्रमण के बढ़ते कहर के बावजूद सरकार ने कड़े कदम नहीं उठाए हैं। करीबी देश वेनेजुएला और अमेजन जनजातियों तक संक्रमण फैल चुका है। डब्लूएचओ ने भी पत्र लिखा। लेकिन, सरकार अब तक पाबंदियां नहीं लगा पाई है। यहां पिछले 24 घंटे में 10 हजार 169 नए केस सामने आए हैं। जबकि 664 लोगों की जान गई है। 

710

ब्रिटेन में दुनिया का तीसरा देश जहां 30 हजार से अधिक मौतें 
ब्रिटेन में कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। यहां मौत का आंकड़ा 31 हजार 587 तक पहुंच गया है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 15 हजार 260 हो गई है। ब्रिटेन दुनिया का तीसरा देश है जहां 30 हजार से अधिक मौतें हुई है। इतना ही नहीं ब्रिटेन ने मौत के मामले में इटली, स्पेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए एक नई पहल की है। सरकार यहां साइकल से चलने के लिए जागरुकता अभियान चलाएगी। इसके लिए 2.48 करोड़ डॉलर का बजट मंजूर किया गया है। 

810

पाकिस्तान में बढ़ता जा रहा संक्रमण, लेकिन लॉकडाउन में ढील
यहां 29 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। जबकि 729 की मौत हो चुकी है। लेकिन, सरकार ने लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दी है। शनिवार से देश के ज्यादातर हिस्सों में दुकानें और फैक्ट्रियां खुल गईं। हालांकि, लॉकडाउन का असर पहले भी नहीं था। मस्जिदों में सामूहिक नमाज पर लगी रोक पहले ही हटा ली गई थी। डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सरकार को चेताया भी था। लेकिन, उनकी सलाह और मांग पर प्रधानमंत्री इमरान ने कोई ध्यान नहीं दिया। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे 2301 नए केस सामने आए हैं। जबकि 37 लोगों की मौत हुई है। 

910

स्पेन में संक्रमण से राहत
कोरोना के कहर से बुरी तरह से प्रभावित अब उबरने की स्थिति में दिख रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2666 नए केस सामने आए हैं। जबकि 179 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले यहां 400 से अधिक लोगों की मौत हो रही थी। वहीं, हर रोज 3 हजार से अधिक नए केस सामने आ रहे थे। यहां अब तक 2 लाख 64 हजार 663 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। जबकि 26 हजार 621 लोगों ने दम तोड़ दिया है। 

1010

इटली में 24 घंटे में 1083 नए केस 
इटली में भी कोरोना का संक्रमण कम होता दिखाई दे रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 1083 नए केस सामने आए हैं। जबकि 194 लोगों की मौत हुई है। यहां इससे पहले 6 मई को 369 लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद से मौत के आंकड़ों में लगातार कमी आ रही है। वहीं, संक्रमण के मामलों में भी कमी आई है। शनिवार को यहां 1083 केस सामने आए हैं। जबकि यहां औसतन 1500 केस सामने आ रहे थे। यहां अब तक 2 लाख 18 हजार 268 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। जबकि 30 हजार 395 लोगों ने दम तोड़ा है। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
उतर गया अमेरिका से दोस्ती का सारा भूत, अब अपने किए पर क्यों पछता रहा पाकिस्तान?
Recommended image2
'हमें टॉयलेट पेपर की तरह यूज किया' पाक मंत्री ने भरे सदन में कबूला शर्मनाक सच
Recommended image3
India-US Trade Deal: व्हाइट हाउस की फैक्टशीट में अचानक बदलाव, आखिर पर्दे के पीछे क्या हुआ?
Recommended image4
Canada School Shooting: टम्बलर रिज के स्कूल में फायरिंग, 10 की मौत , क्या था हमलावर का मकसद?
Recommended image5
Epstein Files खुलासा: कौन हैं वो 6 ताकतवर नाम जिन्हें DOJ ने जानबूझ कर छिपाया?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved