MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • लॉकडाउन: किसी ने सड़क को बनाया आशियाना, तो कोई कूड़े के ढेर में सो रहा...बेबसी की 24 तस्वीरें

लॉकडाउन: किसी ने सड़क को बनाया आशियाना, तो कोई कूड़े के ढेर में सो रहा...बेबसी की 24 तस्वीरें

नई दिल्ली. पूरी दुनिया कोरोना वायरस के चपेट में है। अब कोई दवा या वैक्सीन ना मिलने के चलते इस महामारी के आगे अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस जैसे शक्तिशाली देशों ने घुटने टेक दिए हैं। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए अब तक लॉकडाउन को ही सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है। इसलिए दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन किया है। लेकिन इस लॉकडाउन में तमाम उद्योग धंधे बंद होने के चलते लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। खासकर उन लोगों के लिए, जिनके पास कोई घर नहीं है और भीख मांगकर अपना गुजर बसर करते हैं। ऐसे लोग आज एक कोने में कैद हो कर रह गए हैं। दुनियाभर में आज तमाम ऐसे लोग सिर्फ दान दाताओं और संस्थाओं का इंतजार करते रहते हैं कि कब कोई आकर उन्हें खाना दें। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 21 2020, 12:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
124

यह फोटो अमेरिका के बोस्टन की है। बिली के पास सात साल से अपना कोई घर नहीं है। कोरोना वायरस के चलते उन्होंने एक प्ले बोर्ड लगा रखा है, इसमें लिखा है...यीशु क्या करेंगे?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
224

सेंट्रल अमेरिका के देश होंडुरास में कूड़े के ढेर के पास बैठी महिला। अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 40 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 7.6 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 

324

यह फोटो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक की है। एक सड़क पर लेटकर सिगरेट पीता गरीब आदमी। यहां अब तक कोरोना से 47 लोगों की मौत हो चुकी है। 

424

यह तस्वीर भारत की राजधानी दिल्ली की है। लॉकडाउन के चलते पुरानी दिल्ली में लकड़ी के ठेले पर सोता एक आदमी।

524

अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़े स्तर कोरोना के टेस्ट किए जा रहे हैं। यहां जब मेडिकल कर्मी सड़क पर रहने वाली महिला के पास पहुंचा तो दोनों में काफी बहस हुई।

624

इटली के वेनिस में मास्क पहने बैठा आदमी किसी दानदाता का इंतजार कर रहा है। जिससे कोई उसे खाना दे दे। अब तक कोरोना वायरस से इटली में 23660 लोगों की मौत हो चुकी है। 

724

यह फोटो दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन की है। यहां रात होने से पहले सोने के लिए जगह ढूढ़ते हुए लोग।

824

अर्जेंटीना में सड़क किनारे सोता शख्स। यहां अब तक कोरोना संक्रमण के 2900 मामले सामने आए हैं। वहीं 134 लोगों की मौत हुई है। 

924

पेरिस में दुकान के सामने सोता विकलांग शख्स।  

1024

अर्जेंटीना में गरीबों को यूं सड़क पर सोना आम है। 

1124

फोटो इटली के रोम की है। यहां सड़क पर सोता एक शख्स, जिसके पास अपना घर नहीं है। हालांकि, कोरोना के चलते शख्स ने मास्क पहन रखा है। 

1224

लॉकडाउन में कई ऐसे लोग भी हैं जो दूसरी जगह फंस गए हैं और अब उनके पास कहीं ठहरने के लिए पैसा भी नहीं है। ऐसे में ये लोग सिर्फ दूसरों से मिल रही मदद से अपना पेट पाल रहे हैं। जापान के टोक्यो में सड़क किनारे लगी टेबल पर सोता शख्स। 

1324

पेरू के लीमा में बैठी इस महिला को खाना देने पहुंचे रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोग। यहां रेस्टोरेंट जरूरतमंदों को फ्री में खाना उपलब्ध करा रहे हैं। पेरू में अब तक कोरोना के 15 हजार मामले सामने आए हैं। 400 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है। 

1424

यूक्रेन की राजधानी में अपने सामान के साथ टेबल पर सोता शख्स। यहां अब तक कोरोना के 5700 मामले सामने आए हैं, जबकि 157 लोगों की मौत हो चुकी है। 

1524

यह फोटो भारत के बेंगलुरु की है। बंद दुकानों के सामने एनजीओ से मिले खाने को खाती महिला। भारत में कोरोना संक्रमण के 17500 मामले सामने आए हैं, 550 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

1624

 दक्षिण अफ्रीका में कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में मजदूरों और भीख मांग कर अपनी रोजी रोटी चलाने वाले लोगों की मुसीबत बन गई है। ये लोग संगठनों द्वारा बांटे जा रहे खाने पर निर्भर हैं। जोहान्सबर्ग में खाना पाने के लिए लोगों की इस तरह से लंबी लंबी लाइनें लग रही हैं।

1724

पेरिस में लोगों ने सड़कों के किनारे इस तरह से घर भी बना रखे हैं। 

1824

फ्लोरिडा में सड़क पर रहने वाले लोगों की भी कोरोना की जांच की जा रही है। 

1924

अमेरिका के मैक्सिको में बेंच पर सोता कर्मचारी। यहां शहर के हर क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है। 

2024

स्पेन में सड़क किनारे सोता शख्स। स्पेन में कोरोना के चलते हाहाकार मचा है। यहां अब तक 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1.98 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पाकिस्तान में पैदा हुआ नया खूंखार आतंकी संगठन, 15 सैनिकों को उतारा मौत के घाट
Recommended image2
डॉलर बचाने का मोदी प्लान! इससे रुपया और अर्थव्यवस्था को कैसे मिलेगा फायदा?
Recommended image3
US Iran बातचीत में क्यों अटका है समझौता? 14 पॉइंट प्रस्ताव से लेकर होर्मुज तक पूरा मामला समझिए
Recommended image4
फारस की खाड़ी में बढ़ा खतरा: कतर के पास मालवाहक जहाज पर हमला, समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
Recommended image5
Top 10 Morning News: तमिलनाडु में 'विजय' युग की शुरुआत और पुतिन का चौंकाने वाला दावा-आज की 10 बड़े अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved