MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • PHOTOS:80 हजार Sq फीट में फैला है दुबई का 16 देवी-देवताओं वाला भव्य हिंदू मंदिर, चमक ऐसी कि आंखें चौंधिया जाएं

PHOTOS:80 हजार Sq फीट में फैला है दुबई का 16 देवी-देवताओं वाला भव्य हिंदू मंदिर, चमक ऐसी कि आंखें चौंधिया जाएं

Hindu Temple in Dubai: दशहरे से ठीक एक दिन पहले यानी 4 अक्टूबर नवमी के दिन दुबई में भव्य हिंदू मंदिर का उद्घाटन हुआ। यह मंदिर दुबई के जेबेल अली इलाके में बना है। इस मंदिर की नींव साल 2020 की शुरुआत में रखी गई थी और यह करीब 3 साल में बनकर तैयार हुआ है। मंदिर के प्रार्थना कक्ष में 16 देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। इनमें भगवान शिव, महालक्ष्मी, श्रीकृष्ण, विष्णुजी, श्रीराम और गणेशजी की प्रतिमाएं शामिल हैं। इस मंदिर में डिजिटल लाइब्रेरी और वैदिक लैंग्वेज क्लासेस भी होंगी। बता दें कि दशहरे यानी 5 अक्टूबर से यह आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 05 2022, 10:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

दुबई का यह भव्य हिंदू मंदिर करीब 80 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैला है। इस इलाके को ‘वर्शिप विलेज’ या पूजा गांव भी कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि यहां चर्च और सिख श्रद्धालुओं के लिए बेहद खूबसूरत गुरू नानक दरबार गुरुद्वारा भी है। 

210

मंदिर के उद्घाटन के दौरान यूएई के मिनिस्टर ऑफ टॉलरेंस शेख नाहयान मुबारक अल नाह्यान और यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर भी मौजूद रहेंगे। 

310

यह मंदिर आम जनता के लिए 5 अक्टूबर यानी दशहरे से लोगों के लिए खुल जाएगा। इस मंदिर में सभी धर्मों को मानने वाले लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। 
 

410

पूरी तरह सफेद संगमरमर से बने इस भव्य मंदिर की ओपनिंग वैसे तो 1 सितंबर 2022 को ही हो गई थी। लेकिन ऑफिशियल उद्घाटन 4 मार्च को होगा। 

510

अब तक कई श्रद्धालु मंदिर का दर्शन कर चुके हैं। पिछले महीने ही इस मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। हालांकि, औपचारिक उद्घाटन के बाद यहां श्रद्धालु नियमित रूप से आ सकेंगे। 

610

अभी तक श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने के लिए हिंदू टेंपल की वेबसाइट से क्यूआर कोड पर बेस्ड बुकिंग सिस्टम से दर्शन के लिए अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती है। ऐसा कोविड के चलते किया गया था। ताकि लोग सेफ तरीके से मंदिर में दर्शन कर सकें। 

710

मंदिर के ट्रस्टी के मुताबिक, दीवाली तक यहां क्यूआर कोड की व्यवस्था ही रहेगी। हालांकि, दीवाली बाद यहां रीति-रिवाज के अनुसार हर दिन आरती और पूजा शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही श्रद्धालु भी नियमित रूप से दर्शन कर सकेंगे। 

810

मंदिर के औपचारिक उद्घाटन से पहले यहां लगे बड़े-बड़े स्तंभों को सजाया गया है। इसके साथ ही मंदिर की छत से लटकी बड़ी-बड़ी घंटियां बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

910

हिन्दू मंदिर के ट्रस्टी राजू श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में बताया कि 2019 में यहां की सरकार ने हमें नई मंदिर के लिए नई जमीन अलॉट की, जो अल जुबेल इलाके में है। 

1010

बता दें कि यूएई में करीब 35 लाख भारतीय रहते हैं। ऐसे में उनके लिए बना यह भव्य मंदिर इस बात का प्रतीक है कि दुबई की सरकार की आस्था सभी धर्मों में है। बता दें कि भारत से यूएई के बहुत अच्छे संबंध हैं। 

सभी फोटो साभार : Kamal Photography

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
घर में मिली अवैध बायोलैब, HIV इबोला वायरस-1000 चूहों से मचा हड़कंप
Recommended image2
India-US Trade Deal: एग्री सेक्टर में मोदी सरकार ने दी कितनी खुली छूट? ट्रंप के सहयोगी से सुनें
Recommended image3
Greek Coast Guard Clash: आधी रात समुद्र में 14 प्रवासियों की मौत
Recommended image4
साजिश, बदला या सत्ता का डर: कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी? लीबिया में जिनकी घर में हुई हत्या
Recommended image5
Gold Baggage Rule 2026: विदेश से सोना लाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, क्या है नया बैगेज नियम?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved