- Home
- World News
- हिंदू और ईसाई लड़कियों की चीन में मार्केटिंग कर रहा पाकिस्तान, अमेरिका ने लगाए गंभीर आरोप
हिंदू और ईसाई लड़कियों की चीन में मार्केटिंग कर रहा पाकिस्तान, अमेरिका ने लगाए गंभीर आरोप
इस्लामाबाद. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार के मामले लगातार सामने आते हैं। अल्पसंख्यकों की इस स्थिति के लिए चीन भी जिम्मेदार है। अमेरिका के एक राजनयिक ने इसे लेकर गंभीर खुलासे किए हैं। दरअसल, पाकिस्तान हिंदू और ईसाई लड़कियों की चीन में मार्केटिंग करता है। वह उन्हे दासी बताता है।

अमेरिकी प्रशासन में रिलीजियस फ्रीडम डिपार्टमेंट के अफसर सैमुअल ब्राउनबैक के मुताबिक, अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को चीन के लोगों से शादी के लिए मजबूर किया जाता है। उन्हें चीन में दासी के तौर पर पेश किया जाता है। इतनी ही नहीं उनकी मार्केटिंग की जाती है।
सैमुअल ने कहा, पाकिस्तान में ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि यहां महिलाओं के पास समर्थन नहीं है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों से घिनौने स्तर पर भेदभाव किया जाता है।
इससे पहले अमेरिका ने धार्मिक आजादी ना होने वाले 10 देशों की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में पाकिस्तान के अलावा चीन भी शामिल है। चीन में उईगर मुस्लिमों से उत्याचार किसी से छिपा नहीं है। इसके अलावा यहां वन-चाइल्ड पॉलिसी होने के चलते महिलाओं की कमी है। इसी वजह से चीनी पुरुष कई देशों की महिलाओं से शादी करते हैं।
यूएस कमीशन फॉर इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) ने भारत को भी इस लिस्ट में शामिल करने के लिए कहा था। इसके पीछे नागरिकता कानून को वजह बताया गया था। लेकिन विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इसे ठुकरा दिया था।
सैमुअल ने एक सवाल के जवाब में कहा, पाकिस्तान में सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ काम करती है। जबकि भारत में ऐसा नहीं होता। इसलिए इस लिस्ट में भारत का नाम नहीं है, बल्कि पाकिस्तान का है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।