MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • स्कूल की छुट्टी होने पर उछलते-खेलते निकले थे बच्चे, तभी हुए तीन भयंकर ब्लास्ट, आतंकवाद की सबसे डरावनी तस्वीरें

स्कूल की छुट्टी होने पर उछलते-खेलते निकले थे बच्चे, तभी हुए तीन भयंकर ब्लास्ट, आतंकवाद की सबसे डरावनी तस्वीरें

वर्ल्ड न्यूज. ये तस्वीरें अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 19 अप्रैल को हुए तीन बम ब्लास्ट के बाद की हैं। इस बार आतंकवादियों ने सीधे मासूम बच्चों को निशाना बनाया। काबुल के पश्चिमी इलाके में दो स्कूलों के बाहर हुए फिदायीन हमले(Suicide bomb attack) में 25  से अधिक बच्चों की मौत हो गई। 22 बच्चे घायल हैं, जिनमें से कइयों की हालत गंभीर है। इस आतंकी हमले की दुनियाभर में कड़ी निंदा हो रही है। बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने के लिए बाहर खड़े थे, तभी 20-25 मिनट के अंतराल पर तीन धमाके हुए थे। बम ब्लास्ट के बाद कई बच्चों के चीथड़े उड़ गए। उनकी कॉपी-किताबों खून से सन गईं। तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकुर(Abdul Nafi Takur) ने कहा कि वे पश्चिमी काबुल में मंगलवार को हुए विस्फोटों के अपराधियों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने के लिए सरकार काम कर रही है। देखिए कुछ तस्वीरें और जानिए क्या हुआ था...

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Apr 20 2022, 11:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

मंगलवार को पहला ब्लास्ट मुमताज एजुकेशनल सेंटर के पास हुआ था, जबकि दूसरा ब्लास्ट अब्दुल रहीम शहीद हाईस्कूल के सामने हुआ। जिस समय ये ब्लास्ट हुए, छुट्टी होने के बाद बच्चे घर जाने बाहर निकले थे। धमाके काबुल के दस्त-बार्ची एरिया में हुए। यहां शिया आबादी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस(UN Secretary-General Guterres) ने हमलों को भयावह बताया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। एक बयान में संयुक्त राष्ट्र के राजनयिक ने कहा कि स्कूलों में या उसके आसपास हिंसा कभी भी स्वीकार्य नहीं है। स्कूल सुरक्षित ठिकाने और ऐसे स्थान होने चाहिए, जहां बच्चे सीख सकें और फल-फूल सकें।

35

अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट अकसर हमले करता आया है। इसलिए इन हमलों का शक उसी पर है। वो अफगानिस्तान की शिया मुस्लिम आबादी को टार्गेट करता है। यहां स्लामिक स्टेट 'इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्राविंस' के नाम से एक्टिव है।

45

एमनेस्टी इंटरनेशनल की दक्षिण एशिया प्रचारक समीरा हमीदी ने कहा कि स्कूलों पर ये निंदनीय हमले उस हिंसा को उजागर करते हैं, जिनका सामना अफगान लोग रोज करते हैं।

यह भी पढ़ें-काबुल के 2 स्कूलों में फिदायीन हमला, 25 से अधिक मासूम बच्चों के उड़ गए चीथड़े, इस्लामिक स्टेट पर शक
 

55

ब्लास्ट के बाद बच्चों की कॉपी-किताबें यहां-वहां बिखर गईं। वे खून से सन गई थीं। घायल बच्चों को पीठ पर उठाकर लोग अस्पताल की तरफ भागे।

यह भी पढ़ें-कौन है ये 2 साल की बच्ची, जिसकी पीठ पर मां ने लिख दी थी पूरी डिटेल्स और फोन नंबर

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
DHS Green Card Policy: जानिए किसे मिलेगी अमेरिका में रहने की मंजूरी और कौन जाएगा बाहर?
Recommended image2
Top 10 Morning News: एक तरफ युद्ध की आहट, दूसरी तरफ सत्ता की जंग-दुनिया में 10 बड़ी हलचल
Recommended image3
ग्रीन कार्ड पर U-turn? जानिए किस सीक्रेट स्ट्रैटिजी के तहत ट्रंप ने बदले कौन से नियम?
Recommended image4
अमेरिका में भारतीय होटल स्टाफ की घिनौनी करतूत-सस्ते कमरे के बदले नाबालिग का शोषण, और फिर...?
Recommended image5
Inspiring News: खून से लथपथ गर्भवती को बचाने के लिए आगे आई दूसरी मां, कहानी सुनकर भर आएंगी आंखें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved