- Home
- World News
- भारत से 4 युद्ध हार चुके पाकिस्तान ने मारी टॉप-10 में छलांग, ये हैं दुनिया की 10 बड़ीं सैन्य ताकतें
भारत से 4 युद्ध हार चुके पाकिस्तान ने मारी टॉप-10 में छलांग, ये हैं दुनिया की 10 बड़ीं सैन्य ताकतें
1947 में बंटवारे के बाद से ही पाकिस्तान लगातार भारत को आंखें दिखाते आ रहा है। यह और बात है कि 1948, 1965, 1971 और 1999 के कारगिल युद्ध में हारने के बावजूद पाकिस्तान हरकतों से बाज नहीं आता। गरीबी से उबरने के बजाय पाकिस्तान ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाई है। उसने दुनिया की टॉप-10 सैन्य ताकतों में अपनी जगह बनाई है। दुनियाभर के 138 देशों की सैन्य ताकत का लेखा-जोखा बताने वाले ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स ने 2021 की रैंकिंग जारी की है। अभी तक पाकिस्तान टॉप-15 में था। लेकिन उसने छलांग मारकर टॉप-10 में अपनी पोजिशन बनाई है। भारत अब भी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत है। पहले स्थान पर अमेरिका, दूसरे पर रूस और तीसरे पर चीन का दबदबा है। पढ़िए पूरी खबर...

ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स ने 2021 की रैंकिंग चौकाती है। पाकिस्तान दुनिया में इकलौता एक देश बना है, जिसने 15वें स्थान से सीधे 10वी पोजिशन पर उछाल भरी है। पाकिस्तान ने इजरायल, कनाडा, ईरान और इंडोनेशिया की सैन्य ताकतों को पीछे छोड़ा है। इसमें बजट, लॉजिस्टिकल क्षमता, विकास की स्थिति और भौगोलिक ताकत सब शामिल हैं। पाकिस्तान की इस छलांग से भारत सतर्क हुआ है। वजह, चीन पहले से ही बदमाशियां कर रहा है। वहीं, चीन और पाकिस्तान का गठजोड़ किसी से छुपा नहीं है। कुछ समय पहले पाकिस्तान और चीन ने भारतीय सेना के सबसे पॉवरफुल फाइटर जेट राफेल को मार गिरने का अभ्यास किया था। अगर भारत की बात करें, तो भारतीय सेना के पास 53 कैंटोनमेंट और 9 बेस हैं। अगर भारत की तीनों सेनाओं थल-जल और वायु की चर्चा करें, तो हमारे पास 3462500 से ज्यादा फौजी हैं। 2082 विमान और 4184 लड़ाकू टैंक हैं। एक विमानवाहन पोत और कुल 295 नौसेना सम्पत्तियां हैं। भारत का रक्षा बजट 71.1 अरब डॉलर से अधिक है।
पाकिस्तान
ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स ने 2021 की रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बनाने वाले पाकिस्तान ने अपना रक्षा बजट 92,500 करोड़ रुपए (12.5 अरब डॉलर) है। ताज्जुब होगा कि यह बजट उसकी जीडीपी का 3.98% है। यह बहुत ज्यादा है। भारतीय एक्सपर्ट मानते हैं कि पाकिस्तान आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद लगातार चीन से हथियार खरीद रहा है। इनमें जेएफ 17 फाइटर जेट, पनडुब्बी, टैंक, गन और मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर आदि शामिल हैं। चीन उसे न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भी मदद कर रहा है। आगे देखते हैं टॉप-10 में शामिल बाकी देशों की सैन्य स्थिति....
अमेरिका
यह दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है। यह चीन और रूस से भी तीन गुना अधिक खर्च अपनी सैन्य ताकत पर करता है। पिछली ग्लोबल रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका का रक्षा बजट करीब 732 बिलियन डॉलर है। अमेरिका के पास 1.3 मिलियन सैनिक हैं। जरूरत पड़ने पर यह संख्या बढ़ा सकता है।
रूस
पिछली रिपोर्ट के अनुसार, रूस का रक्षा बजट 65.1 बिलियन डॉलर है। इसकी सैन्य संख्या 12 लाख से अधिक है।
चीन
पिछली रिपोर्ट के अनुसार, चीन का रक्षा बजट 261 बिलियन डॉलर है। इसी सैनिक संख्या 23 लाख के करीब है।
नॉर्थ कोरिया
इसके पास 12 लाख से ज्यादा सैनिक हैं। इस देश की 37 प्रतिशत आबादी सक्रिय सेना का हिस्सा है।
साउथ कोरिया
इसकी रक्षा का ज्यादातर भार अमेरिका उठाता है। अमेरिकी युद्धपोत हर समय दक्षिण कोरिया की समुद्री सीमा पर तैनात रहते हैं।
वियतनाम
वियतनाम की सैन्य ताकत को बढ़ाने में भारत हमेशा मदद करता रहा है। यहां 5 लाख से ज्यादा सैनिक हैं।
ईरान
ईरान के पास मौजूदा समय में 6 लाख के करीब सैनिक हैं। वहीं, ढाई लाख से ज्यादा रिजर्व सैनिक हैं। इसका पिछला रक्षा बजट 16 अरब डॉलर था।
सऊदी अरब
पिछली रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब का रक्षा बजट 87.2 बिलियन डॉलर है। इसके पास ढाई लाख से ज्यादा सैनिक हैं। वहीं, 25000 से ज्यादा रिजर्व।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।