पहले गर्भवती महिला की हत्या की, फिर पेट काटकर बच्चे का किया अपहरण....महिला ने कीं क्रूरता की हदें पार
First Published Jan 13, 2021, 5:06 PM IST
वॉशिंगटन. अमेरिका में बुधवार को 52 साल की लीसा मॉन्टगोमरी को मौत की सजा दी गई। 70 साल में यह पहला मामला है, जब किसी महिला को मौत की सजा दी गई। मॉन्टगोमरी को जेल में जहर का इंजेक्शन देकर मौत दी गई। उसे 2007 में जघन्य अपराध का दोषी पाया गया था। आईए जानते हैं कि वह किस मामले में दोषी पाई गईं...

इससे पहले लीसा की सजा पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की गई थी। इसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते उनकी सजा दो बार टाल दी गई थी।

क्या था मामला?
लीसा ने 2004 में अमेरिका के मिसोरी में एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं लीसा ने मृत महिला के पेट को चीरकर उसके बच्चे को निकालकर उसका अपहरण कर लिया था।
Today's Poll
आप कितने खिलाड़ियों के साथ ऑनलाइन गेम खेलना पसंद करते हैं?