MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • बलात्कारियों की बॉडी में डाला जाएगा ऐसा केमिकल, दोबारा घिनौना काम करने के बारे में सोचेंगे भी नहीं

बलात्कारियों की बॉडी में डाला जाएगा ऐसा केमिकल, दोबारा घिनौना काम करने के बारे में सोचेंगे भी नहीं

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में हाल ही में जघन्य रेप के कई मामले सामने आए। इसे देखते हुए पाकिस्तान ने रेप को लेकर नया कानून बनाया है। इसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी मंजूरी दे दी है। इस नए कानून के मुताबिक, अगर कोई शख्स का रेप का दोषी पाया जाता है तो उसे सर्जिकल या केमिकल तरीके से नपुंसक बनाया जाएगा। पाकिस्तान ऐसा पहला देश नहीं है, जहां रेप पर इस तरह की सख्त सजा दी जाएगी। कई देशों में रेप के दोषियों को खौफनाक सजा दी जाती है। यहां तक कि उत्तर कोरिया में बलात्कारी को सार्वजनिक जगहों पर सीधे गोली मार दी जाती है। आईए जानते हैं कि अन्य देशों में किस तरह सजा दी जाती है। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 25 2020, 10:50 AM IST| Updated : Nov 25 2020, 06:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सऊदी अरब : काट दिए जाते हैं प्राइवेट पार्ट
सऊदी अरब में रेप के दोषियों को कड़ी सजा का प्रावधान है। यहां शरिया कानून के मुताबिक ही रेप के दोषियों को सजा दी जाती है। सऊदी में अगर कोई रेप का दोषी पाया जाता है तो उसे फांसी देने के साथ साथ उसका प्राइवेट पार्ट भी काटने की सजा दी जाती है। 

27

चीन: दी जाती है मौत की सजा
भारत के पड़ोसी देश चीन में  रेप के दोषी को फांसी की सजा दी जाती है। यहां दोषी पाए जाने के बाद जल्द से जल्द फांसी पर चढ़ाया जाता है। चीन में मेडिकल टेस्ट में रेप की पुष्टि के बाद एक छोटा सा ट्रायल होता है, इसके बाद फांसी दे दी जाती है। यही कारण है कि कई केसों में यहां निर्दोष को फांसी पहले दी गई, जबकि वह बाद में निर्दोष साबित हुआ। 

37

इराक : दी जाती है कठोर सजा
इराक में रेप की रुह कांपने वाली सजा दी जाती है। यहां रेप के दोषी किसी व्यक्ति को पत्‍थरों से मार-मार कर उसकी हत्या की जाती है। अपराधी को तब तक पत्थर मारे जाते हैं, जब तक की वो मर ना जाए।

47

इंडोनेशिया:  नपुंसक बनाकर डाले जाते हैं महिला के हार्मोन 
इंडोनेशिया में रेप के दोषियों को नपुंसक बनाने की सजा दी जाती है। यहां कई बार दोषी के प्राइवेट पार्ट को काटने की सजा दी जाती है। इसके बाद दोषी में महिला के हार्मोन डाले जाते हैं। 

57

पोलैंड: दोषी को नपुंसक बनाने की दी जाती है सजा
पोलैंड में भी रेप के दोषियों को नपुंसक बनाने की सजा दी जाती है। यहां दोषी को जंगली सुअरों से कटवाकर मौत की सजा मिलती है। हालांकि अब वहां इसके लिए एक और कानून बनाया गया है जिसके तहत दोषी को हमेशा के लिए नपुंसक बना दिया जाता है।
 

67

अमेरिका: दी जाती है नपुंसक बनाने की सजा
अमेरिका में वैसे तो रेप के लिए उम्रकैद की सजा दी जाती है। लेकिन कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, लोवा, लुसियाना, मोनटाना, ओरेगॉन, टैक्सास जैसे कुछ प्रांत में दोषी को नपुंसक तक बना दिया जाता है। 

77

बांग्लादेश : बांग्लादेश में हाल ही में रेप के दोषी को फांसी की सजा देने का कानून बनाया गया है। यहां पहले फांसी के दोषी को उम्रकैद की सजा दी जाती थी। लेकिन लंबे वक्त से यहां की जनता कठोर सजा देने की मांग कर रहे थे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved