- Home
- World News
- एक संग 9 बच्चे जन्मे तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया; अब डायपर बदलने और दूध को लेकर मां की जान खा जाते हैं मासूम
एक संग 9 बच्चे जन्मे तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया; अब डायपर बदलने और दूध को लेकर मां की जान खा जाते हैं मासूम
बच्चे पैदा करना और फिर उन्हें अच्छे से पालना कोई सरल काम नहीं होता! नवजात बच्चों को दूध पिलाने से लेकर डायपर बदलने तक एक मां के पसीने छूट जाते हैं। जब बच्चे एक-दो नहीं; सीधे 9 हों, तो सोचिए बेचारी मां की क्या हालत होती होगी? ऐसा ही दौर से गुजर रही है माली की रहने वाली एक महिला। हलीमा सीसी (Halima Cisse) ने मई में मोरक्को के अस्पताल में इन बच्चों को जन्म दिया था। बच्चे अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, क्योंकि 9 बच्चों की एक साथ परवरिश कर पाना एक मां के लिए संभव नहीं है।

बताया जा रहा है कि बच्चे अभी 2 महीने और अस्पताल में रहेंगे। बच्चों के जन्म के समय हलीमा की बहन आयशा ने बहुत सहयोग किया। क्योंकि तब उसके पति कादेर अर्बी लॉकडाउन के कारण घर से अस्पताल तक नहीं जा पाए। इनकी शादी साल 2017 में हुई थी। इनकी पहले से हीढाई साल की एक बेटी है।
हलीमा ने 5 मई को 9 बच्चों को एक साथ जन्म देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2009 में नादिया सुल्तान के नाम था। उसने 8 बच्चों को जन्म दिया था।
हलीमा के सभी बच्चों का वजन 500 ग्राम से लेकर 1 किलोग्राम तक है। उनकी देखभाल की जिम्मेदारी नर्सें उठा रही हैं।
हलीमा की कहानी डेली मेल ने पब्लिश की है। इसमें कहा गया कि हलीमा को आखिरी समय तक नहीं बताया गया था कि वो 9 बच्चों की मां बनने वाली है। सभी बच्चे सिजेरियन से हुए। उसे कुछ मिनट पहले ही इस बारे में बताया गया था।
हलीमा का सिजेरियन ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों को भी ऐन वक्त पर पता चला कि उसके गर्भ में 9 बच्चे हैं। इससे पहले उन्हें लगा था कि 7 होंगे। हलीमा बच्चों की परवरिश को लेकर डरी हुई है। उसे समझ नहीं आ रहा कि वो 9 बच्चों को कैसे पालेगी? इन बच्चों के लिए रोज 100 डायपर और छह लीटर दूध की जरूरत पड़ती है।
बता दें कि इन बच्चों की जांच आदि का खर्चा अभी माली सरकार उठा रही है। इन पर अब तक भारतीय करेंसी के हिसाब से 10 करोड़ रुपए तक खर्च हो चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।