- Home
- World News
- गर्लफ्रेंड ने की आत्महत्या, तो प्रेमी ने छोटी बहन से किया रेप, जहर खिलाकर कर दी दर्दनाक मौत
गर्लफ्रेंड ने की आत्महत्या, तो प्रेमी ने छोटी बहन से किया रेप, जहर खिलाकर कर दी दर्दनाक मौत
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने 15 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्ची की बहन के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की ने हाल ही में आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। मामला गुजरात के दौलत नगर का है।

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी 6 सितंबर से लापता है। वह बाजार सामान लेने गई थी। जब वह घर पर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लोगों ने बताया कि बच्ची आखिरी बार उसी इलाके में रहने वाले एक शख्स के साथ देखी गई थी।
रेप कर खेतों में फेंका
यहां कुछ लोगों ने बच्ची को रोते देखा। बच्ची के मुंह में आरोपी बोतल से कुछ डाल रहा था। जब लोग वहां पहुंचे तो आरोपी भाग गया। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। बच्ची के साथ रेप और जहर खिलाने की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे पूछताछ जारी है। वहीं, पुलिस ने मौके से तमाम सबूत बरामद किए हैं। वहीं, आरोपी की डीएनए रिपोर्ट भी भेजी गई है।
एक अन्य पुलिस अफसर ने बताया कि आरोपी का पीड़िता की बहन के साथ अफेयर था। वह अकसर उसके घर आता था और परिवार की आर्थिक तौर पर मदद भी करता था।
बाद में शख्स का अफेयर उसकी छोटी बहन से हो गया। बड़ी बहन ने उससे शादी के लिए कहा। लेकिन शख्स के मना करने के बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने बिना किसी को जानकारी दिए शव को दफना दिया।
पुलिस को शक है कि पीड़िता ने भी आत्महत्या कर सकती है। शायद उसे डर था कि उसके माता पिता को उसके रिलेशन के बारे में जानकारी ना हो जाए।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।