जान खतरे में डाल अजगर की खाल से मास्क बना रहा ये शख्स, ऑनलाइन धड़ाधड़ हो रही बिक्री
फ्लोरिडा. पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को संक्रमण रोकने के लिए काफी अहम माना जा रहा है। दुनियाभर में तमाम कंपनियां मास्क बनाने में जुट गई हैं। लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा में एक शख्स अजगर और गोह की खाल से मास्क बना रहा है। मास्क बनाने वाले शख्स का कहना है कि वह अपनी कारीगरी से कोरोना महामारी और अजगर की समस्याओं से लोगों को निजात दिला रहा है।

फ्लोरिडा में रहने वाले 63 साल के शिल्पकार ब्रेन वुड्स ऑल अमेरिकन गेटर प्रोडक्ट्स के मालिक हैं। वे इन दिनों अजगर की खाल से मास्क बनाने में जुटे हैं।
ब्रेन वुड्स का मियामी से 40 किलोमीटर दूर दानिया बीच पर वर्कशॉप है। वे कहते हैं कि उन्होंने कहा, मैंने कुछ ऐसा किया जो बहुत खतरनाक है। लेकिन अब इसे फैशन स्टेटमेंट में बदल दिया।
वुड्स ने कुछ दिनों पहले एक घोड़े को मास्क के तौर पर लड़की की ब्रा पहने देखा। इसके बाद उनका ध्यान खाल से मास्क बनाने पर गया।
अब वुड्स अपने फेसबुक पेज पर 90 डॉलर यानी करीब 6800 रुपए में मास्क ऑनलाइन बेच रहे हैं।
वुड्स के वर्कशॉप पर यह महिला स्नेक हंटर एमी हैं। ये यहां अजगरों की खाल निकालने आई हैं।
एमी बताती हैं कि इस पूरे इलाके में अजगरों का कहर है।
अब वुड्स को 18-20 फीट लंबे अजगर मिल रहे हैं। ये चूहे से लेकर हिरन तक सब खा सकते हैं।
फ्लोरिडा में अजगरों को पिछली सदी में पालतू जानवर माना जाता था। लेकिन बाद में उन्हें एवरग्लेड्स में छोड़ दिया गया। यहां उनका कोई शिकार नहीं करता था।
फ्लोरिडा में वन्यजीव संरक्षण आयोग शिकारियों को अजगर का शिकार करने पर इनाम भी देता है। ये अजगर यहां के वन्य जीवों के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।