Yoga Day 2022: मिलिए दुनिया के सबसे छोटे योग गुरु से, हर महीने कमाता है इतने लाख रुपए
International Yoga Day 2022: दुनियाभर में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को योग के प्रति जागरुक करना है। योग न सिर्फ हमारी इनर बॉडी बल्कि शरीर के हर एक अंग को मजबूती देता है। वैसे, योगा टीचर की बात करें तो दुनिया का सबसे कम उम्र का योग गुरु चीन का एक बच्चा है। वह न सिर्फ 2 साल की उम्र से लोगों को योगा सिखा रहा है बल्कि हर महीने लाखों रुपए की कमाई भी कर रहा है।

कौन है सबसे छोटा योग गुरु सुन चुयांग?
चीन का रहने वाला सुन चुयांग ऑटिज्म की बीमारी से पीड़ित है। जब उसकी मां को इसका पता चला तो उन्होंने उसे योग सिखाना शुरू कर दिया। तब चुयांग की उम्र सिर्फ दो साल थी। योग सेंटर में सिर्फ 1 साल के भीतर वह एक ट्रेंड योगा टीचर बन गया। इसके साथ ही उसे ऑटिज्म से भी काफी राहत मिल गई।
सबसे कम उम्र का सर्टिफाइड योगा टीचर :
सुन चुयांग दुनिया में सबसे कम उम्र का सर्टिफाइड योगा टीचर भी है। उसने दो साल की उम्र से योग सीखना शुरू कर दिया था। सुन चुयांग अब 11 साल का हो चुका है और लोगों को योग सिखा रहा है। वह चीन का सबसे कम उम्र का योगा टीचर भी है।
अपनी उम्र का सबसे अमीर योगा टीचर :
सुन चुयांग योगा टीचिंग की बदौलत चीन में अपनी उम्र का सबसे अमीर बच्चा भी बन चुका है। चुयांग लोगों को योग सिखाता है और उसके बदले वो हर महीने करीब 11 लाख रुपए कमाता है।
100 से ज्यादा लोगों को सिखा चुका योग :
सुन चुयांग सिर्फ 6 साल की उम्र में योग गुरु के तौर पर फेमस हो गए थे। अब वो एक सेलिब्रिटी के तौर पर जाने जाते हैं। सून अब तक 100 से ज्यादा लोगों को योग की ट्रेनिंग दे चुके हैं।
सुन की मां ने भी ली योगा ट्रेनिंग :
बता दें कि ऑटिज्म से पीड़ित रहे सुन चुयांग की मां ने भी योग की ट्रेनिंग ली है। उनका मानना है कि उनके बेटे को भगवान ने योग एक तोहफे के तौर पर दिया है। कुछ रिसर्चर्स का दावा है कि योगा से ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को ठीक करने में मदद मिलती है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।