MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • इजरायल की खुफिया एजेंसी ने ईरान में घुसकर लादेन की बहू को किया ढेर, जानिए कैसे काम करती है मोसाद?

इजरायल की खुफिया एजेंसी ने ईरान में घुसकर लादेन की बहू को किया ढेर, जानिए कैसे काम करती है मोसाद?

तेहरान. इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसी माना जाता है। मोसाद ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें सबसे खतरनाक एजेंसी क्यों माना जाता है। दरअसल, मोसाद के हिट स्‍क्‍वाड Kidon ने ईरान में घुसकर अलकायदा के नंबर-2 सरगना अबू मोहम्‍मद अल-मस्‍त्री और उसकी बेटी मरियम को मौत के घाट उतार दिया। मरियम ओसामा बिन लादेन की बहू थी और विधवा होने के बाद से अफने पिता से अलकायदा को चलाने और हमलों की साजिश रचने की ट्रेनिंग ले रही थी। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 16 2020, 03:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

ब्रिटेन के अखबार डेली मेल के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसी ने ईरान में छिपे अबू मोहम्‍मद और उसकी बेटी मरियम का पता लगाया। इसके बाद मोसाद के हिट दस्ते ने 7 अगस्त को एक खुफिया मिशन को अंजाम देकर अबू और मरियम को ढेर कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

22 साल पुराना बदला पूरा किया
अमेरिका के अफसरों के मुताबिक, तेहरान में गुप्त रूप से अबू मोहम्‍मद और उसकी बेटी को मार गिराया गया था। अमेरिका ने इजरायल को यह जानकारी उपलब्ध कराई थी कि अबू मोहम्‍मद कहां मिल सकता है। इसके बाद मोसाद के कमांडो ने पूरे मिशन को अंजाम दिया। इसी के साथ अमेरिका ने 22 साल पुराना बदला भी ले लिया। 

37

दरअसल, 1998 में केन्‍या और तंजानिया में अमेरिकी दूतावासों पर अलकायदा ने भीषण हमले किए थे। इन हमलों में 224 लोग मारे गए थे और कई घायल हो गए थे। अबू मोहम्‍मद को इन हमलों का मास्टर माइंड माना जाता है। अमेरिकी जांच एजेंसी ने अबू पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया था।

47

कैसे दिया मिशन को अंजाम?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अबू 7 अगस्त को बेटी के साथ अपनी कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान दो बंदूकधारियों ने उसकी कार रुकवाई और उसे और उसकी बेटी को गोलियों से भून डाला। इस मिशन में मोसाद के कमांडो ने साइलेंसर लगी बंदूक का इस्तेमाल किया। इस वजह से किसी को हमले की जानकारी भी नहीं हुई। 

57

ओसामा बिन लादेन की बहू थी मरियम
मरियम ओसामा बिन लादेन की बहू थी। उसकी शादी ओसामा के बेटे हमजा बिन लादेन से हुई थी। हमला पहले ही मारा जा चुका है। दरअसल, अबू मोहम्‍मद 22 साल से ईरान में छिपा था। इस वजह से वह 22 साल से बचा हुआ था। 

67

कैसे काम करती है मोसाद?
 इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसी माना जाता है। यह ऐसी खुफिया एजेंसी है, जिससे बड़े बड़े आतंकी भी खौफ खाते हैं। दरअसल, इस एजेंसी ने दुनियाभर में कई ऐसे ऑपरेशंस को अंजाम दिया, जिन्हें लगभग नामुमकिन माना जाता है। 

77

मोसाद का गठन 13 नवंबर 1949 को हुआ था। इसका मुख्यालय तेल अवीव शहर में है। मोसाद के बारे में कहा जाता है कि यह अपने दुश्मनों को किसी भी देश में खोजकर मार सकती है। मोसाद ने 1976 में युगांडा में जाकर ऐसे ही ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इसमें मोसाद ने बिना अनुमति युगांडा के हवाई अड्डे में घुसकर आतंकियों को मार गिराया था। इसमें 54 इजरायली नागरिकों को छुड़ाया गया था। 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
329 & 387
AUSAUS
429
Day 5
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ट्रंप के घर के बाहर तैनात हुआ मिसाइल सिस्टम, ईरान के ड्रोन हमले का सता रहा डर!
Recommended image2
California News: दो महीने से लापता भारतीय महिला का नहर में मिला शव, कैसे हुई तलाश?
Recommended image3
Oil Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में भारतीयों से भरे तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; 27 क्रू मेंबर सुरक्षित
Recommended image4
US Army Mass Burials: ईरान से जंग की आहट? अमेरिकी सेना बना रही सामूहिक कब्रें, 2400 शव दफनाने की तैयारी
Recommended image5
Hormuz Strait Attack: 27 भारतीयों वाले टैंकर पर दो बार धमाका, किसने बिछाई माइन्स?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved