- Home
- World News
- दुनियाभर में कोरोना से मचा है हाहाकार, लेकिन इन 15 देशों को अभी तक छू भी नहीं पाया ये खतरनाक वायरस
दुनियाभर में कोरोना से मचा है हाहाकार, लेकिन इन 15 देशों को अभी तक छू भी नहीं पाया ये खतरनाक वायरस
वॉशिंगटन. दुनियाभर के देश जहां कोरोना की चपेट में हैं। अब तक 42 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अमेरिका, इटली, ब्रिटेन जैसे विकसित देशों में स्थिति और भी भयावह होती जा रही है। वहीं, एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, उत्तर कोरिया, यमन और सूडान जैसे करीब 15 ऐसे देश हैं तो कोरोना की चपेट में नहीं आए हैं। हालांकि, उत्तर कोरिया की सरकार के दावे पर जरूर सवाल उठ रहे हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के अपटेड पर डाटा तैयार कर रही है। इसका डाटा का मीडिया संस्थान और सरकारें भी इस्तेमाल कर रही हैं। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अब तक दुनिया के 180 देश कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी 31 मार्च तक के डाटा के मुताबिक, उत्तर कोरिया, के अलावा अफ्रीका में ऐसे देश हैं, जहां कोरोना नहीं पहुंचा है।
110

तुर्कमेनिस्तान: रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्कमेनिस्तान में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया। यह देश दुनिया का चौथा सबसे बड़ा गैस का भंडार है। जानकारी के मुताबिक, तुर्कमेनिस्तान ने अपनी शब्दावली से 'कोरोनवायरस' शब्द ही हटा दिया है, जिससे इस महामारी के बारे में जानकारी सामने ना आ सके।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
तजाकिस्तान: मध्य एशिया का यह देश ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों के लिए जाना जाता है। तजाकिस्तान ने मार्च की शुरुआत मे ही 35 देशों के नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस देश की आबादी करीब 93 लाख है।
310
उत्तर कोरिया: उत्तर कोरिया को अपने नागरिकों पर कड़े प्रतिबंधों के चलते इसे दुनिया का सबसे गोपनीय देश माना जाता है। उत्तर कोरिया का दावा है कि उसके देश मे कोरोना के संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उसने पहले ही चीन के बॉर्डर को बंद करने समेत तमाम कदम उठाए हैं। कोरिया की आबादी करीब 2.5 करोड़ है। हालांकि, उत्तर कोरिया के इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि उत्तर कोरिया का बॉर्डर द कोरिया से लगा हुआ है, जहां संक्रमण के कई मामले सामने आ चुके हैं।
410
द सुडान: उत्तरी अफ्रीका का यह देश अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि यहां कोरोना के संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यहां की आबादी करीब 1 करोड़ 10 लाख है।
510
यमन: अरब देशों में दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्र है। यमन में अभी तक कोरोना के संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यहां की आबादी 30 मिलियन यानी 3 करोड़ है।
610
बुरुंडी: ईस्ट अफ्रीका का यह देश वाइल्ड लाइफ और हरियाली के लिए जाना जाता है। हालांकि, कोरोना का अभी यहां एक भी मामला सामने नहीं आया है।
710
मलावी : मलावी भी ईस्ट अफ्रीका का ही देश है। यह मलावी लेक की वजह से जाना जाता है। यह देश वाइल्ड लाइफ और हरियाली के लिए जाना जाता है। यहां भी संक्रमण के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं।
810
लेसोथो: द अफ्रीका का यह देश अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता हैं। अभी यह देश भी कोरोना के संक्रमण से दूर है।
910
कोमरोस: कोमरोस ईस्ट अफ्रीका का देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह अफ्रीका का तीसरा सबसे छोटा और जनसंख्या के लिहाज से 6वां सबसे छोटा देश है। यहां भी संक्रमण नहीं फैला है।
1010
इसके अलावा बोत्सवाना सोलोमन आइसलैंड, वानूआतू आइलैंड, साओ तोमे समेत कुल 15 ऐसे देश हैं जहां अभी कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, ऐसा क्यों है, इसका कोई कारण नहीं बताया जा रहा।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos