- Home
- World News
- अब इस 'आलीशान महल' में रहेंगे नए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, तस्वीरों में खूबसूरती देख दंग रह जाएंगे आप
अब इस 'आलीशान महल' में रहेंगे नए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, तस्वीरों में खूबसूरती देख दंग रह जाएंगे आप
वाशिंगटन. जो बाइडन अमेरिका के नए राष्ट्रपति होंगे।अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनावों में वोटों की गिनती पूरी हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने 284 इलेक्टोरल वोट से अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप को मात दी है। अब अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस बाइडेन का नया आशियाना होगा। आज हम आपको अमेरिकी राष्ट्रपति भवन के भीतर की कुछ दुर्भल तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति का सरकारी आवास है, जो अपनी ख़ूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।
इस किताब Look inside! Designing History: The Extraordinary Art & Style of the Obama White House के जरिये ऑथर ने लोगों को बराक ओबामा के व्हाइट हाउस के अंदर का टूर करवाया।
इस किताब में अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति ओबामा द्वारा कैसे व्हाइट हाउस को अपना घर बनाया गया, ये दिखाया गया पति-पत्नी दोनों ने मिलकर इस राष्ट्रपति भवन को रिनोवेट करवाया था।
व्हाइट हाउस में सबसे ज्यादा ध्यान ओबामा ने बेडरूम पर दिया था। मिशेल की पसंद से मास्टर बेडरूम को डिजाइन करवाया गया था।
अमेरिकी राष्ट्रपतियों को व्हाइट हाउस को रिनोवेट करवाने के लिए 73 लाख 45 हजार का फंड मिलता है, जिसे ओबामा और मिशेल ने लौटा दिया था। उन्होंने खुद अपने पैसों से घर को रिनोवेट करवाया था।
रिनोवेशन के लिए उन्होंने डिजाइनर माइकल एस स्मिथ को हायर किया था,इस डिजाइनर ने 11 करोड़ के बजट में पूरे व्हाइट हाउस का नजारा बदल डाला था।
घर के लिविंग रूम की सजावट के लिए कई आइटम्स नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट से मंगवाए गए थे। कई आकर्षक पेंटिंग्स से, जिनका मतलब काफी गहरा है, उससे कमरा सजाया गया था।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।