- Home
- World News
- ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें, जान बचाने घर से बाहर निकले लोग; Photos में देखें भूकंप ने कैसे मचाई तबाही
ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें, जान बचाने घर से बाहर निकले लोग; Photos में देखें भूकंप ने कैसे मचाई तबाही
अंकारा. तुर्की और ग्रीस में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 आंकी गई। भूकंप से तुर्की के इजमिर शहर को काफी नुकसान पहुंचा है। यह तुर्की का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि यहां कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। वहीं, लोग अपनी जान बचाने के लिए लोग घर से बाहर निकल आए। जबकि इजमिर में समुद्र का पानी भर गया। आईए देखते हैं तबाही की तस्वीरें...

भूकंप से तुर्की के इजमिर शहर को काफी नुकसान पहुंचा है। यह तुर्की का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि यहां कई इमारतें तबाह हो गईं।
इजमिर में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 200 से ज्यादा जख्मी बताए जा रहे हैं।
तुर्की के इजमिर से सामने आ रहीं तस्वीरों से बड़े नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।
तुर्की के इजमिर में भूकंप के बाद समुद्र का पानी भर गया। लोगों के घरों और निचले इलाकों में भी पानी भर गया।
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने ट्वीट किया, वे सरकार के पास उपलब्ध सभी साधनों के साथ लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री फहार्तीन कोका ने भूकंप से मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा कि इजमिर में लोग बचने के लिए घरों से भागकर सड़कों पर जमा हो गए। यहां कम से कम 20 इमारतें गिरी हैं।
बताया जा रहा है कि ग्रीस के सामोस द्वीप में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।
वहीं, तुर्की, एथेंस और ग्रीस में भूकंप की खबर है।
इजमिर में सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
तुर्की में इमारतों के नीचे दबने से तमाम वाहनों को भी नुकसाम पहुंचा है। रेस्क्यू के लिए हेलिकॉप्टरों को भी लगाया गया है। इनसे लोगों को खोजा जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।