- Home
- World News
- तुर्की: भूकंप के बाद रेस्क्यू में जुटे 1200 वर्कर्स, Photos में देखें कैसा नजर आ रहा 30 लाख आबादी वाला इजमिर
तुर्की: भूकंप के बाद रेस्क्यू में जुटे 1200 वर्कर्स, Photos में देखें कैसा नजर आ रहा 30 लाख आबादी वाला इजमिर
अंकारा. तुर्की में भीषण भूकंप के बाद अब बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। तुर्की के इजमिर में इमारतें गिरने से लोग मलबे में दब गए। इन घटनाओं में अब तक 24 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि 1000 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, पश्चिमी इजमिर प्रांत के तट से लगभग 17 किमी (11 मील) दूर 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। आईए देखते हैं कैसा है इजमिर शहर का हाल...

इजमिर तुर्की का तीसरा बड़ा शहर है। यहां करीब 3 मिलियन यानी 30 लाख लोग रहते हैं।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तुर्की में 196 झटके महसूस किए गए। इनमें से 23 की तीव्रता 4.0 से अधिक थी
तुर्की की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आठ मंजिला इमारत के मलबे से 10 घंटे बाद तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
बताया जा रहा है कि तुर्की में शुक्रवार को शाम 3 बजे से पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
उधर, ग्रीस के सामोस में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। ।
इजमिर में रेस्क्यू टीम के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में मदद की।
एक जख्मी को बाहर निकालते रेस्क्यू वर्कर्स।
इजमिर में मलबे से महिला को बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि सैकड़ों लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है।
भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
तुर्की के इजमिर में भूकंप के बाद समुद्र का पानी भर गया। लोगों के घरों और निचले इलाकों में भी पानी भर गया।
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन ने ट्वीट किया, वे सरकार के पास उपलब्ध सभी साधनों के साथ लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं।
इजमिर में रेस्क्यू वर्कर्स के साथ स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए।
यहां कई इमारतें तो पल भर में ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गईं।
जेसीबी, क्रेन और अन्य मशीनों की मदद से भी लोगों को निकाला जा रहा है।
रेस्क्यू अभियान में अब तक सैकड़ों लोगों को बचाया जा चुका है।
रेस्क्यू अभियान शुक्रवार रात को भी जारी रहा।
फोटो क्रेडिट- रायटर्स
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।