MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • ब्रिटिश राजशाही में जबर्दस्त मारपीट, प्रिंस हैरी ने किया है 'स्पेयर' में खुलासा, दंग रह गई दुनिया

ब्रिटिश राजशाही में जबर्दस्त मारपीट, प्रिंस हैरी ने किया है 'स्पेयर' में खुलासा, दंग रह गई दुनिया

Prince Harry autobiography 'spare': प्रिंस हैरी की ऑटोबायोग्राफी 'स्पेयर' रिलीज होने के पहले ही विवादों में आ चुकी है। ब्रिटिश रॉयल फैमिली के प्रिंस हैरी की आत्मकथा 'स्पेयर' 10 जनवरी को रिलीज होगी। आत्मकथा में प्रिंस हैरी ने अपने परिवार और ब्रिटिश राजघराने को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। भाईयों के बीच मारपीट और इसकी वजह को लेकर प्रिंस के किताब में किए गए दावों से राजशाही एक बार फिर सुर्खियों में है। 

4 Min read
Dheerendra Gopal
Published : Jan 05 2023, 04:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

क्या बताया है प्रिंस ने?

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ड्यूक ऑफ ससेक्स ने अपने संस्मरण में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। ऑटोबायोग्राफी 'स्पेयर' में उन्होंने लिखा है कि भाई विलियम ने उनसे मारपीट की थी। विलियम ने एक बात को लेकर उन पर शारीरिक हमला किया। किताब में उस घटना को याद करते हुए वह बताते हैं कि जब उसके भाई विलियम, जो अब वेल्स के राजकुमार हैं, ने मेघन मार्कल के बारे में एक तर्क के दौरान उनसे मारपीट की थी। ऑटोबायोग्राफी के पेज 6 पर इस घटना का जिक्र किया गया है।

25

विलियम ने मेघन मर्केल को भला-बुरा कहा...

दरअसल, किताब के अनुसार प्रिंस विलियम ने मेघन के लिए अशिष्ट सहित कई भले-बुरे शब्दों का इस्तेमाल किया था। जबकि मेघन का पक्ष लेते हुए प्रिंस हैरी ने यह तर्क दिया था कि मेघन के बारे में प्रेस जो भाषा बोल रहा है उसी भाषा को तोता की तरह वह दोहरा रहे हैं।

35

प्रिंस विलियम ने हैरी का पकड़ लिया था कॉलर

हैरी बताते हैं कि यह लड़ाई तब और बढ़ गई जब गुस्से में विलियम ने उनका कॉलर पकड़ लिया। हैरी को मारा पीटा गया और उनके पीठ पर चोट है।

मारपीट के निशान हैरी के पीठ पर...

हैरी अपनी किताब में बताते हैं कि यह सब इतनी तेजी से हुआ कि मैं कुछ समझ न सका। उसने मुझे कॉलर से पकड़ लिया। नेकलेस तोड़ दिया। मारकर उसने मुझे फर्श पर गिरा दिया। कमरे में कुत्ते के खाने का कटोरा था, उस पर वह गिर गए। इससे उनकी पीठ पर चोट लगी और कट गया। कटोरे का टुकड़ा उनकी पीठ में धंस गया। कुछ देर तक जमीन पर गिरा रहा। विलियम यहीं नहीं रूका। वह हैरी के पैरों पर चढ़ गए। और भला बुरा कहते रहे। हैरी ने दावा किया कि कथित झगड़े के कारण उसकी पीठ में चोट लग गई थी।
 

45

एलिजाबेथ के निधन के बाद चार्ल्स ने संभाली है गद्दी और अब विवाद

ब्रिटिश राजशाही में ऐसी मारपीट की घटना का पहला खुलासा तब हुआ है जब महारानी एलिजाबेथ के युग का अंत हो चुका है। विलियम और हैरी के पिता चार्ल्स किंग बन चुके हैं। भाइयों के उतार-चढ़ाव भरे संबंधों के बारे में इस खुलासा ने राजशाही को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। वह भी तब जब उनके पिता किंग चार्ल्स 96 वर्ष की आयु में सितंबर में अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद मई में अपने राज्याभिषेक की तैयारी कर रहे होते हैं।

55

हैरी और मर्केल के संबंध राजपरिवार से बहुत अच्छे नहीं...

हैरी और मार्कल के संबंध ब्रिटिश राजशाही से बहुत अच्छे नहीं। दोनों ने 2020 में अपने शाही कर्तव्यों को छोड़ दिया था। इसके बाद यह दंपत्ति कैलिफोर्निया चली गई। तब से दोनों के संबंध अपने भाई-बहनों के साथ खराब ही बने हुए हैं। 2021 में इन संबंधों में और दूरी पैदा हुई जब ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स ने ओपरा विन्फ्रे के साथ एक धमाकेदार इंटरव्यू दे दिया। हैरी ने भाई और पिता किंग चार्ल्स III को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। 41 वर्षीय हैरी और मेघन ने पिछले महीने एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में ब्रिटिश शाही परिवार के साथ अपने अनुभवों पर से पर्दा उठाया। दोनों ने बताया कि दंपत्ति ने उत्तरी अमेरिका में अचानक क्यों शिफ्ट हो गए।

यह भी पढ़ें:

दुनिया के सबसे लंबे क्रूज की नए साल पर उठाएं लुत्फ: काशी से शुरू इस रोमांचकारी यात्रा की जानिए खूबियां

2022 की 12 बड़ी कार्रवाईयां: मंत्री-विधायक-मुख्यमंत्री और टॉप ब्यूरोक्रेट्स, बिजनेसमेन कोई न बच सका...

Year ender 2022: कटार से भी तेज चली इन नेताओं की जुबान...पढ़िए वह बयान जिससे मच चुका है कत्लेआम

पीएम मोदी की साल 2022 की सबसे हिट फोटोज जिसने दुनिया की निगाहें अपनी ओर खींची...

पैसों के लिए पाकिस्तान बेच रहा अपनी विदेशी संपत्तियां, वाशिंगटन स्थित दूतावास की बिल्डिंग की लगी बोली...

उमा भारती के 5 बयान: बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक पर किया कटाक्ष, इस वजह से विवादों में रहा पिछला बयान

11 विनाशकारी घटनाएं: अनगिनत लाशें बता रहीं तबाही का मंजर, 2022 के इन आपदाओं को कोई याद नहीं करना चाहेगा

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved