MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • Russia Ukraine War: सदी का सबसे बड़ा पलायन, 40 लाख लोग छोड़ सकते हैं यूक्रेन, देखिए कुछ तस्वीरें

Russia Ukraine War: सदी का सबसे बड़ा पलायन, 40 लाख लोग छोड़ सकते हैं यूक्रेन, देखिए कुछ तस्वीरें

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 7 मार्च को 12वां दिन है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर हमले के बाद मानों पूरा देश खाली हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी(UN High Commissioner for Refugees, Filippo Grandi) ने tweet करके बताया कि 10 दिनों में करीब 15 लाख शरणार्थी(refugees) पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं। यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ा पलायन है। UN को आशंका है कि युद्ध से बचने 40 लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़ सकते हैं। इस युद्ध से पहले यूक्रेन के कीव नियंत्रित क्षेत्र में 37 मिलियन लोग रहते थे। इनमें रूस के कब्जे वाले क्रीमिया(Crimea) के अलावा अलगाववादी नियंत्रित क्षेत्र भी शामिल हैं। बता दें कि युद्ध से पहले ही पोलैंड में 1.5 मिलियन यूक्रेनियन निवास करते थे, जो यहां काम करते हैं। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की(Volodymyr Zelenskyy) से 35 मिनट बातचीत की। गवर्नमेंट इंडिया के सोर्स के मुताबिक,दोनों नेताओं ने यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत की सराहना की। मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया। मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से निरंतर सहयोग मांगा है। जानिए क्या है इस समय यूक्रेन का हाल...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 07 2022, 09:16 AM IST| Updated : Mar 07 2022, 12:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

संयुक्त राष्ट्र(United Nations) का कहना है कि इस लड़ाई ने 1.2 मिलियन से अधिक लोगों को देश से भाग जाने पर विवश कर दिया है। यह संख्या इस सदी में शरणार्थियों का सबसे तेज पलायन है। यह और बढ़ सकता है।
 

26

रूस में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ राष्ट्रपति व्लादिमी पुतिन(Vladimir Putin) के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। इसमें 4300 से अधिक लोगों पुतिन विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट( Naftali Bennett) ने कहा कि उनका देश रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता की कूटनीतिक कोशिशें जारी रखेगा। फोटो क्रेडिट-AFP

36

पोलैंड(Poland), जिसने यूक्रेनी शरणार्थियों का समर्थन किया है और जहां अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शनिवार को देश के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए पहुंचे थे, रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक आने वाले शरणार्थियों की सबसे बड़ी संख्या की मेजबानी कर रहा है।  UNHCR के अनुसार, रविवार को पोलैंड में कुल 885,303 शरणार्थी थे। ये शनिवार की तुलना में 129,000 अधिक और कुल संख्या का 57.7 प्रतिशत भाग हैं। फोटो क्रेडिट-Emilio Morenatti

46

पोलिश(Polish) बॉर्डर पर रविवार तक 922,400 शरणार्थियों को पंजीकृत किया था। शनिवार को यहां रिकार्ड 129,000  लोग पहुंचे थे। इनमें सबसे बड़ी संख्या यूक्रेनियन की है। वहीं, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, बेलारूस, भारत, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, पोलैंड, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और उजबेकिस्तान के नागरिक भी शामिल थे। पोलिश बॉर्डर गार्ड्स ने बताया कि रविवार को 922,400 रिफ्यूजी रजिस्टर्ड किए गए थे।

यह भी पढ़ें-रूस ने सीजफायर के नाम पर दिया धोखा, मारियुपोल पर बरसाए बम, कल फिर वार्ता की मेज पर होंगे दोनों देश
 

56

UNHCR के अनुसार, हंगरी(Hungary) में 169,053 लोगों ने या कुल का 11 प्रतिशत, और पिछले दिन की तुलना में 12,000 से अधिक लोगों ने शरण ली है। हंगरी के पांच बॉर्डर यूक्रेन से लगते हैं, जहां जाहोनी(Zahony) सहित सीमावर्ती कस्बों ने सार्वजनिक भवनों को राहत केंद्रों में बदल दिया है। यहां हंगरी शरणार्थियों के लिए भोजन और अन्य सहायता मुहैया करा रहा है।

यह भी पढ़ें-रूस का दावा- 2,203 यूक्रेनी सैन्य ठिकाने हुए तबाह, 93 विमान किए नष्ट

66

UNHCR के अनुसार,  स्लोवाकिया(Slovakia) में कुछ 113,967 लोग यूक्रेन से भागकर आए हैं, जो कुल का 7.4 प्रतिशत है। मोलदोवा(Moldova) में करीब 84,067 लोग या कुल का 5.5 प्रतिशत आए हैं, जहां अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन रविवार को दौरा कर रहे थे। रोमानिया में  71,640 शरणार्थियों या कुल का लगभग 4.7 प्रतिशत पंजीकृत किया है। यूएनएचसीआर ने यह भी कहा कि 157,056 लोग, 10 में से एक के आसपास, यूक्रेनी सीमा पार करने के बाद अन्य यूरोपीय देशों में जारी रहे। फोटो क्रेडिट-UNICEF

यह भी पढ़ें-रूस यूक्रेन जंग: Mariupol में मानवीय गलियारे की घोषणा, फंसे लोगों को निकालने में मिलेगी मदद

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved