MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • World News
  • नेपाल में भयंकर बाढ़ और लैंडस्लाइड्स की Shocking pictures, 21 की मौत; कई मिसिंग, 19 जिले चपेट में आए

नेपाल में भयंकर बाढ़ और लैंडस्लाइड्स की Shocking pictures, 21 की मौत; कई मिसिंग, 19 जिले चपेट में आए

काठमांडु. नेपाल में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन(floods and landslides) की घटनाओं में 21 लोगों की मौत की खबर है। 24 से अधिक लोग लापता बताए जाते हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय के मुताबिक, 19 जिले बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हैं। हैरानी की बात यह है कि नेपाल में मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अचानक जलवायु परिवर्तन के कारण प्रकृति ने यह रौर्द्र रूप दिखा दिया। बाढ़ से बिजली ठप हो गई। सड़कें बह गईं। वहीं किसानों की फसल बर्बाद हो गई।

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
Published : Oct 20 2021, 08:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

नेपाल में भयंकर बाढ़ से लगभग 25000 से अधिक लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। ठंड की आहट के बीच इस आपदा ने लोगों को राहत शिविरों में ठहराना सरकार के लिए एक चुनौती है।

फोटो क्रेडिट: kathmandupost.com

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

बेमौसम बारिश के कारण आई आपदा से सुदुरपशिम प्रांत(Sudurpaschim Province) सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कंचनपुर, कैलाली, डोटी, बैताडी, दादेलधुरा, बैताडी और बजहांग जिले अत्यधिक प्रभावित हैं। महाकाली, करनाली और सेती नदियों ने दशकों में सबसे अधिक जल प्रवाह दर्ज किया, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ।

39

डोटी में जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 9 लोग मारे गए। कुछ लोगों के लापता होने की खबर है। पुलिस निरीक्षक रवींद्र चंद के मुताबिक जोरायल ग्रामीण नगर पालिका में एक घर के बह जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा कि बैताडी में शिवनाथ ग्रामीण नगर पालिका-6 में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जब भूस्खलन उनके घर में बह गया।

49

कंचनपुर में सोमवार की रात भीमदत्त नगर पालिका की विभिन्न बस्तियों में महाकाली नदी में बाढ़ आ जाने के बाद 600 से अधिक परिवारों को विस्थापित किया गया है।

59

म्यागडी में, बाढ़ और भूस्खलन ने बेनी-जोमसोम मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। भूस्खलन से गलेश्वर, रूपसेछाहारा, कापरे और बंदरजंगभीर इलाकों में सड़क मार्ग बाधित हो गया। दशियां की छुट्टियों के दौरान मस्टैंग का दौरा करके लौट रहे सैकड़ों लोग परिवहन बाधित होने के कारण फंस गए हैं।

69

बाढ़ के कारण कई शहर प्रभावित हुए हैं। सड़कों पर पानी भरा हुआ है। लाइट गुल है। लोगों के घरों में पानी भरने से सामान खराब हो गया।

79

इस समय नेपाल में फसल कटाई का काम चल रहा था। ऐसे में भारी बारिश और बाढ़ के कारण फसलें बर्बाद हो गईं।

फोटो क्रेडिट: kathmandupost.com

89

बाढ़ से ऐसे नदियां उफन रही हैं। सरकार के लिए एक चिंता राहत शिविरों को लेकर भी है। ठंड की आहट शुरू हो गई है, ऐसे में लोगों के लिए कपड़ों का अतिरिक्त इंतजाम करना आसान नहीं है।

99

बाढ़ से ऐसे पानी में डूब गए घर। बेशक अब नेपाल को भारी बारिश से निजात मिल गई है, लेकिन बाढ़ का पानी उतरने में समय लगेगा। इस बीच लोगों को राहत पहुंचाना एक चुनौती है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 
3rd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(47.0 ov) 329 & 140/4
AUSAUS
429
Day 3
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
आसिम मुनीर ईरान में, ख्वाजा आसिफ संसद में! मौलाना ने ऐसा क्या कहा कि गूंजने लगे ठहाके?
Recommended image2
पहले शेख हसीना के भागने का वीडियो, अब नदी में मिला शव… कौन थे KM तहसीफ सौरी?
Recommended image3
कोई शरम बची है..?, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने करवा ली बेइज्जती, अपनी ही संसद में क्यों उड़ा मजाक?
Recommended image4
Now Playing
CRUISE SHIP CRISIS: घर बेचा, समंदर में बसे… फिर एक झटके में सब खत्म!
Recommended image5
Now Playing
Egypt Flash Floods 2026: मिस्र में महाप्रलय! पहाड़ों से आया तबाही का सैलाब, खिलौनों की तरह बह गईं गाड़ियां
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved