MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • डूबे घर, लाखों लोग बेघर, 13 मौतें... दुनिया को कोरोना का जख्म देने वाले चीन में इस वजह से मची भयंकर तबाही

डूबे घर, लाखों लोग बेघर, 13 मौतें... दुनिया को कोरोना का जख्म देने वाले चीन में इस वजह से मची भयंकर तबाही

बीजिंग. चीन से निकले कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया परेशान है। तकरीबन तीन महीने तक कोरोना से जुझने के बाद अब चीन नई मुसीबत से दो-दो हाथ कर रहा है। कोरोना से लोगों की मौत के बाद अब चीन में लोग प्राकृतिक आपदा से परेशान हैं। दक्षिणी चीन में आई बारिश, तूफान, बाढ़ और मिट्टी धंसने से लाखों लोगों को विस्थापित करना पड़ा है। इस प्राकृतिक आपदा से हजारों घर डूब गए हैं। बहुत बड़ा इलाका पानी में डूबा हुआ है। वहीं, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 11 2020, 04:11 PM IST| Updated : Jun 11 2020, 07:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

चीन की सरकार ने कहा कि दक्षिण और मध्य चीन में बाढ़ से एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं। जबकि दो लाख 28 हजार से अधिक लोग को विस्थापित किया गया है।

29

गुआंगसी, झुआंग, यांगशुओ, हुनान, गुईझोउ, क्वांगतोंग, फूच्येन और चच्यांग में 1300 से ज्यादा घर बाढ़ और मिट्टी धंसने से गिर गए हैं।  शुरुआती अनुमान के अनुसार 550 मिलियन यूएस डॉलर यानी 4161 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। 

39

गुआंगसी के दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ विशेष रूप से अधिक खतरनाक रही। यहां 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। कई लोग लापता हैं। हुनान प्रांत के उत्तर में 7 मारे गए हैं और यहां भी कई लोग लापता हैं।

49

पिछले एक हफ्ते से दक्षिण चीन के कुछ राज्यों में भारी बारिश हो रही है। चीन के 8 राज्यों की 110 नदियों में पानी का स्तर अलर्ट के स्तर से ऊपर पहुंच चुका है। इस वजह से बाढ़ आई है। 

59

चीन में बाढ़ आमतौर पर निचले इलाकों में भारी नुकसान का कारण बनती है। सबसे ज्यादा इस इलाके की यांग्तजी और पर्ल नदी में आफत आती है। यांग्तजी नदी के ऊपर बने थ्री गोर्ज बांध से पानी को रोकने का प्रयास किया जाता है।

69

चीन के हाल के वर्षों में सबसे खराब बाढ़ 1998 में आई थी। इस बाढ़ में 2,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। करीब 30 लाख घर बर्बाद हो गए थे। 

79

इस बार भी 1000 से ज्यादा होटल्स पानी में डूब गए हैं। देश के 30 से ज्यादा पर्यटन स्थल बर्बाद हो चुके हैं। 2019 में भी चीन में आई बाढ़ ने सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। दर्जनों लोग गायब हो गए थे। 

89

2019 में भी आई थी भयंकर तबाही 
चीन में वर्ष 2019 में भी बाढ़ और भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई थी। पिछले साल बाढ़ से 61 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 356,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की नौबत आ गई थी। पिछले साल 9,300 घर बाढ़ में तबाह हो गए थे।

99

इसके अलावा 371,100 हेक्‍टेयर कृषि योग्‍य जमीन भी बाढ़ में पूरी तरह से तबाह हो गई थी। वहीं बाढ़ ने अर्थव्‍यवस्‍था को अब तक 1.93 बिलियन डॉलर का नुकसान पहुंचाया था। चीन को अक्‍सर गर्मी के मौसम में उत्‍तर में सूखे तो दक्षिण में बाढ़ से जूझना पड़ता है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved