MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • 1000 गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया था ये अय्याश, सजा सुनकर दुनिया शॉक्ड, लड़कियों को बोलता था 'बिल्ली'

1000 गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया था ये अय्याश, सजा सुनकर दुनिया शॉक्ड, लड़कियों को बोलता था 'बिल्ली'

इस्तांबुल, तुर्की. एक धार्मिक टीवी चैनल पर प्रवचन देने वाले की करतूत ने सारी दुनिया को अचंभित कर दिया है। तुर्की के मुस्लिमों के एक पंथ के धार्मिक नेता अदनान ओकतार को उसके 160 अनुयायियों सहित महिलाओं के यौन शोषण, धोखाधड़ी और जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब इस्तांबुल की कोर्ट ने अलग-अलग 10 केसों में उसे 1075 साल की हैरान करने वाली सजा सुनाई है। यानी उसे सजा भुगतने सैकड़ों जन्म लेने पड़ेंगे। ओकतार पर संगठित अपराध, धोखाधड़ी और यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। बता दें कि 2018 में तुर्की में छापामार कार्रवाई के बाद ओकतार और उसके अनुयायियों को पकड़ा गया था। यह कट्टरपंथी मत के बारे में प्रवचन देता था। यहां यह अपराध है। यह अय्याश 1000 गर्लफ्रेंड के साथ रहता था। वो उन्हें बिल्लियां कहकर पुकारता था। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 12 2021, 04:45 PM IST| Updated : Jan 12 2021, 06:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

ओकतार को पकड़ने तुर्की के पांच राज्यों की पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा ऑपरेशन चलाया था। इससे पहले 1999 में भी उसे संगठित अपराध के जुर्म में पकड़ा गया था।  यह अय्याश टीवी शो में महिलाओं के साथ डांस करते देखा जाता था। इसे अपनी प्लास्टिक सर्जरी कराई हुई थी। 

210

ओकतार के साथ उसके 236 अनुयायियों को भी दोषी माना गया। तुर्की के इतिहास में यह अपनी तरह का पहला फैसला है। ओकतार ने 1980 में इस्ताबुंल में इस्लामिक संस्था की स्थापना की थी। इसके बाद उसने अकूत प्रॉपर्टी बना ली। 

310

सुनवाई के दौरान ओकतार ने जज से खुद कहा था कि उसकी 1000 गर्लफ्रेंड हैं। उसने कहा था कि उसके दिल में महिलाओं के प्रति अथाह प्यार है। यह एक मुसलमान की खूबी है। उसमें बाप बनने क असाधारण क्षमता है।
 

410

ओकतार टीवी पर अपने प्रवचनों के दौरान अर्धनग्न और मेकअप की हुईं बिकिनी गर्ल्स से घिरा रहता था। वो इन्हें किटेन यानी बिल्ली के बच्चे कहता था। जब पुलिस ने उसके घर में रेड डाली, तो अय्याशी की कई चीजों के अलावा 69000 गर्भ निरोधक गोलियां मिली थीं।

510

ओकतार अपने चेलों को लायन कहता था। 1999 में जब ओकतार के आरोपों की जांच शुरू हुई, तब एक पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था।
 

610

ओकतार की करतूत सबसे पहले 1990 में सामने आया था। वो एक सेक्स स्कैंडल में फंसा था। इसके बावजूद वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

710

2010 में ओकतार ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि डार्विन(विकासवाद के सिद्धांत) आतंकवादियों के बहुत बड़े प्रेरणास्त्रोत हैं। इस बयान की कड़ी निंदा हुई थी।
 

810

64 वर्षीय ओकतार का जन्म 2 फरवरी, 1956 को तर्की में हुआ था। इसका निकनेम Adnan Hoca है।

910

वर्ष, 2011 में अदनान ने अपने भाषण और प्रवचन देने का सिलसिला ए-9 टीवी चैनल से शुरू किया था। इसमें अर्धनग्न लड़कियां डांस करती थीं।

1010

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अदनान ने कई बार जबर्दस्ती कई लड़कियों से संबंध बनाए। फिर उन्हें गर्भनिरोधक गोलियां खाने को दीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved