- Home
- World News
- सुहागरात पर वर्जिन दिखने के लिए प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन करा रही लड़कियां, ऐसे हुआ खुलासा
सुहागरात पर वर्जिन दिखने के लिए प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन करा रही लड़कियां, ऐसे हुआ खुलासा
लंदन. यहां लड़कियों को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। यहां शादी की पहली रात यानी सुहागरात पर वर्जिन दिखने के लिए लड़कियां ऑपरेशन करा रही हैं। यह खुलासा लंदन में कई सीक्रेट क्लीनिक पकड़े जाने के बाद सामने आया है।
16

लंदन में ऐसे 22 क्लीनिक पकड़े गए हैं। यहां लड़कियां वर्जिन दिखाने के लिए प्राइवेट पार्ट का ऑपरेशन करा रही हैं। इस छोटे से ऑपरेशन के लिए डॉक्टर लाखों रुपए वसूल रहे हैं। लड़कियां ऐसा इसलिए कर रही हैं, क्यों कि वे शादी की पहली रात साथी के साथ संबंध बनाने पर खुद को वर्जिन दिखा सकें।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
इंग्लैंड में संडे टाइम ने 22 ऐसे क्लीनिकों का खुलासा किया है, जो परंपराओं का फायदा उठा कर लड़कियों से पैसे वसूल रहे हैं।
36
ऑपरेशन कराने वालीं ज्यादातर लड़कियां मुस्लिम समुदाय से हैं। क्यों कि मिडिल ईस्ट और एशिया के परिवारों का मानना है कि लड़कियों को शादी से पहले सेक्स नहीं करना चाहिए। ना उनका किसी से यौन संबंध होना चाहिए।
46
दरअसल, यहां कई रूढ़िवादी लोगों का मानना है कि अगर लड़की का हायमन फटा हुआ तो वह वर्जिन नहीं है। इस वजह से कई लड़कियों को शादी टूटने का भी खतरा रहता है। लंदन के क्लीनिक हायमन की मरम्मत करते हैं, ताकि लड़कियां वर्जिन दिख सकें।
56
यह माना जाता है कि यहां सैकड़ों लड़कियां को सुहागरात के दिन ऐसी कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है ताकि वे यह साबित हो सके कि वे अपनी शादी की रात 'शुद्ध' हैं।
66
फोटो- गूगल से
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos