MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • क्या है परमाणु बम, कैसे मचाता है तबाही? दुनिया में किसके पास हैं सबसे ज्यादा और खतरनाक न्यूक्लियर वैपन

क्या है परमाणु बम, कैसे मचाता है तबाही? दुनिया में किसके पास हैं सबसे ज्यादा और खतरनाक न्यूक्लियर वैपन

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन में पिछले 7 महीने से चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच, क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बाद अब रूस ने जंग और तेज कर दी है। इतना ही नहीं, यूक्रेन समेत पूरी दुनिया को अब इस बात का डर सता रहा है कि पुतिन कहीं बदला लेने के लिए परमाणु हमला न कर दें। यही वजह है कि यूक्रेन के लोग एक तरफ जहां न्यूक्लियर अटैक के डर से देश छोड़कर भाग रहे हैं, वहीं कई लोग खुद को बचाने के लिए बंकरों में छुपने को मजबूर हैं। आखिर क्यों बढ़ा परमाणु हमले का खतरा, क्या है परमाणु बम, क्या बंकर इस हमले से बचा सकते हैं? आइए जानते हैं सबकुछ। 

4 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Oct 13 2022, 11:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

क्यों बढ़ा परमाणु हमले का खतरा?
रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले ब्रिज पर हुए हमले के बाद से ही पुतिन बौखलाए हुए हैं। रूस इसे अपनी शान पर हुआ हमला मान रहा है। ठीक वैसे, ही जैसे जापान ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका के नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर हमला कर उसे तबाह कर दिया था। ऐसे में रूस की शान क्रीमिया ब्रिज पर हुए हमले को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। दूसरी ओर, पुतिन पहले ही कह चुके हैं कि अगर उनके सम्मान पर हमला हुआ तो वो परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। 

27

क्या है परमाणु बम?
परमाणु बम नाभिकीय विखंडन (Nuclear Fission)के सिद्धांत पर काम करता है। किसी भी परमाणु में तीन कण होते हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉन, प्रोटोन और न्यूट्रॉन कहते हैं। जब परमाणु के न्यूक्लियस (नाभिक) को तोड़ने के लिए उस पर न्यूट्रॉन की बमबारी की जाती है तो इससे नाभिक टूट जाता है और बेरियम तथा क्रिप्टॉन के परमाणु बनते हैं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है।

37

कैसे काम करता है परमाणु बम?
चूंकि सभी पदार्थ परमाणु से बनते हैं। हर परमाणु के केंद्र में नाभिक (Nucleas) होता है। यह नाभिक प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से बना होता है। जब परमाणु के नाभिक को तोड़ने के लिए उस पर यूरेनियम 235 से न्यूट्रॉन की बौछार की जाती है तो उनके टूटने से बड़ी मात्रा में एनर्जी निकलती है। एक बार यह प्रॉसेस शुरू हो जाए तो फिर एक के बाद एक नाभिक टूटते रहते हैं और भारी मात्रा में एनर्जी निकलती है। यह एनर्जी इतनी गर्मी और रेडिएशन पैदा करती है, जिससे बड़ी तबाही मचती है।  

47

एक झटके में लाखों जानें ले सकता है परमाणु बम : 
- परमाणु बम फिलहाल धरती के सबसे घातक हथियार हैं। इनका इस्तेमाल तबाही ला सकता है और ऐसा पहले हो भी चुका है। 
- अब के परमाणु बम इतने घातक है कि इनसे न सिर्फ एक शहर बल्कि पूरे देश को तबाह किया जा सकता है। 
- परमाणु बम के हमले से पैदा हुई शॉक वेव और गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि लोग झुलस कर ही मर जाते हैं। इसके अलावा बंकर में छुपे लोग ऑक्सीजन की कमी के चलते दम घुटने से मारे जाते हैं।
- हमले के बाद इससे लाखों मौतें तो होंगी ही, साथ ही जमीन बंजर हो जाएगी। पेड़-पौधे पूरी तरह जल जाएंगे। रेडिएशन का असर इतना खतरनाक होता है कि आने वाली कई पीढ़ियां अपाहिज पैदा होती हैं। 

57

टेस्टिंग के महीनेभर बाद हुआ पहला परमाणु हमला : 
अमेरिकी वैज्ञानिक रॉबर्ट ओपनहीमर को 'परमाणु बम का पिता' माना जाता है। 16 जुलाई 1945 को उनकी देखरेख में पहला परमाणु परीक्षण हुआ था। पहले परमाणु परीक्षण के महीनेभर बाद ही अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर 6 अगस्त, 1945 को दुनिया का पहला परमाणु हमला किया था। इस हमले के तीन दिन बाद जापान के एक और शहर नागासाकी पर 9 अगस्त को परमाणु बम गिराया गया। इस हमले में जापान के लाखों लोग मारे गए थे। 

67

किस देश के पास है सबसे घातक परमाणु बम? 
आज के दौर में सबसे घातक और सबसे ज्यादा परमाणु हथियारों की बात करें तो नंबर वन पर रूस है। रूस के पास करीब 6 हजार परमाणु हथियार हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। यहां तक कि दुनिया का सबसे घातक परमाणु बम Tsar Bomba भी रूस के पास है। इस बम को रूस ने अपनी सैन्य ताकत दिखाने के लिए बनाया था, लेकिन यह आकार और वजन में इतना बड़ा था कि इसे इस्तेमाल कर पाना मुश्किल था। बाद में रूस ने इसका अपग्रेडेड वर्जन यानी RDS-220 Tsar bomba तैयार कर लिया है।

77

परमाणु हमले से बचने के लिए कर रहे ये उपाय : 
- रूस की तरफ से यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक ही दिन में दागी गई 83 मिसाइलों के बाद से वहां की जनता बेहद खौफ में है। यही वजह है कि लोग बंकर बनाकर छुपने की कोशिश कर रहे हैं। 
-  इसके बलावा लोगों को पोटेशियम आयोडाइड की गोलियां दी जा रही हैं। पोटेशियम आयोडाइड से पोटैशियम आयोडाइड का इस्तेमाल थायराइड को आयोडीन से सैचुरेट करने के लिए किया जाता है। ताकि रेडियोएक्टिव आयोडीन के संपर्क में आने से थायरॉयड गंथ्रि पर उसका असर न हो।
- इतना ही नहीं अमेरिका ने भी एंटी-रेडिएशन दवाएं खरीदने के लिए 2389 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसके अलावा यूरोपीय देशों में भी इन दवाओं की बिक्री बढ़ गई है। 

ये भी देखें : 

क्या है क्रीमिया ब्रिज जिसकी वजह से बौखलाया रूस, क्यों समझा जा रहा पुतिन की शान पर हमला?

NATO से दो-दो हाथ करने को तैयार है रूस, देश की रक्षा के लिए पुतिन ने शुरू की इस लेवल की तैयारी

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Thailand: जहां बंदरों के लिए लगता है भंडारा, जानिए 10 FACTS
Recommended image2
एक फांसी, कई सवाल: कौन है इरफान सुल्तानी? जिसने ट्रंप को ईरान पर सख्ती को किया मजबूर
Recommended image3
Iran Protest: 2,403 मौतों के बीच क्राउन प्रिंस का सेना को चौंकाने वाला संदेश-देखें वीडियो!
Recommended image4
ट्रेड, टैरिफ और रेयर अर्थ्स: वॉशिंगटन की गुड बुक में क्या दोबारा जगह बना पाएगा पाकिस्तान?
Recommended image5
Iran Protest: ट्रंप ने डाला आग में घी, ईरानियों को भड़काने बोल गए 1 बड़ी बात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved