ब्वॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, खुशी में फिसला लड़की का पैर और 650 फीट नीचे खाई में गिरी
मेलबर्न. पूरी दुनिया के लिए 2020 साल दशक के सबसे बुरे सालों में रहा। लेकिन इस प्रेमियुगल को शायद यह मालूम नहीं था कि साल जाते जाते खुशी के मौके पर भी ऐसा दुख दे जाएगा, जो उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा। दरअसल, एक ब्वॉयफ्रेंड को अपनी प्रेमिका को रोमांटिक जगह पर ले जाकर प्रपोज करना महंगा पड़ गया। प्रेमिका पहाड़ी से 650 फीट नीचे गिर गई। (खबर में फोटो प्रतीकात्मक हैं।)

दरअसल, ये मामला ऑस्ट्रिया का है। यहां कारिन्थिया में एक प्रेमी ने जैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया, लड़की ने खुशी में सिर हिलाया और उसका संतुलन खो गया। लड़की पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गई।
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 27 दिसंबर की है। कारिन्थिया में 27 साल के शख्स ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया। प्रेमिका ने इसे स्वीकार भी कर लिया। लेकिन लड़की के साथ ये घटना हो गई। दोनों यहां एक दिन पहले ही पहाड़ों पर ट्रेकिंग करने आए थे।
हालांकि, यह सौभाग्य की बात है कि 650 फीट नीचे गिरने के बाद भी लड़की बच गई। दरअसल, बर्फबारी के चलते नीचे बर्फ जमा थी। वहीं, प्रेमी भी प्रेमिका को बचाने के लिए कूद गया। लेकिन वह 50 फीट नीचे चट्टान में फंस गया।
इस दौरान लड़के का पैर टूट गया। वहीं, लड़की झील के पास बेहोश पड़ी हुई थी। एक अन्य पर्यटक ने यह जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी। इसके बाद लड़की का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। दोनों की जान बच गई। उन्हें सिर्फ फ्रैक्चर हुआ।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।