- Home
- World News
- वुहान: 5 करोड़ लोग घर में थे बंद, हर तरफ था मौत का मंजर; अब 2 महीने बाद सामने आईं चौंकाने वाली तस्वीरें
वुहान: 5 करोड़ लोग घर में थे बंद, हर तरफ था मौत का मंजर; अब 2 महीने बाद सामने आईं चौंकाने वाली तस्वीरें
वुहान. चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस दुनिया के 199 देशों पर कहर बन कर टूट रहा है। वहीं चीन में स्थिति अब काबू में है। यहां सबसे प्रभावित वुहान भी सोमवार को आंशिक तौर पर खुल गया। यहां कुछ मॉल, मार्केट, मीट मार्केट और सार्वजनिक जगहों को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। हालांकि, यहां आम दिनों की तरह भीड़ तो नहीं दिखी। चीन में कोरोना वायरस से अब तक 3300 लोगों की मौत हुई है। वहीं, करीब 3 हजार लोगों की मौत अकेले हुबेई प्रांत में हुई है। यहां करीब 2 महीने से लॉकडाउन है। ऐसे में वुहान के खुलने पर लोगों में जश्न जैसा माहौल रहा।
127

डेली मेल की खबर के मुताबिक, लोगों ने महामारी पर जश्न को खरगोश, बतखों को खाकर मनाया। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां शहर के कई घरों की छतें बिल्ली, कुत्ते, बतखों और खरगोशों के खून से लाल दिखीं। हालांकि, सरकारी गार्ड तैनात होने की वजह से कोई इन तस्वीरों को नहीं ले सका।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

227
वहीं, वुहान में 2 महीने के बाद कुछ मॉल और बाजार भी खुले। कुछ कर्मचारी भी दोबारा काम पर पहुंचे। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पहले दिन आम दिनों की तुलना में सिर्फ 20% लोग पहुंचे। हुबेई प्रांत के वुहान में 23 जनवरी को लॉकडाउन लगाया गया था। यहां करीब 5 करोड़ लोग घरों में कैद थे।
327
वुहान में पोस्टल बैंक की एक शाखा पर तमाम ग्राहक पहुंचे। हालांकि, लोग सावधानी बरतते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते नजर आए।
427
वुहान में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खुलने के बाद यहां सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। वुहान में 23 जनवरी से लॉकडाउन के चलते यह बंद था।
527
वुहान में कोरोना के चलते स्थिति काबू से बाहर हो गई थी। यहां 16 अस्थाई अस्पताल बनाए थे। इसके अलावा यहां देश के अन्य हिस्सों से 40 हजार डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ तैनात किए गए थे।
627
वुहान में शॉपिंग मॉल के गेट पर ही स्टाफ थर्मोमीटर और सैनिटाइजर के साथ नजर आया। यहां आने वाले हर ग्राहक का पहले तापमान मापा गया, इसके बाद ही उसे अंदर जाने दिया गया।
727
वुहान में कोरोना से जंग के लिए तैनात मेडिकल स्टाफ ने अपने घर लौटने के वक्त बस पर चढ़ने से पहले एक बैनर पर साइन किए। इसे कोरोना पर जीत के तौर पर पेश किया गया।
827
वुहान से लौटतीं मेडिकलकर्मी वुहान में अपनी बस आने का इंतजार करती हुईं।
927
सुपर मार्केट में लोग सब्जी खरीदते भी नजर आए। यहां सुपर मार्केट भी 2 महीने बाद ही खुले हैं।
1027
मॉल में Gucci के स्टोर पर पूरा स्टाफ मास्क पहने नजर आया। हालांकि, यहां पहले दिन काफी कम ग्राहक मॉल में आए।
1127
वुहान में लॉकडाउन के वक्त फार्मेसी की दुकानें खुली रहीं। अब वुहान के खुलने के बाद एक फार्मेसी की दुकान पर लोग जरूरी सामान खरीदने पहुंचे।
1227
एक स्टोर में जाने से पहले महिला को सैनिटाइज करता वर्कर।
1327
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर लोग कुछ इस तरह खाते नजर आए।
1427
वुहान में लोगों के हेल्थ क्यूआर कोड भी स्कैन किए गए। यहां लोगों को तीन प्रकार के रेड, येलो और ग्रीन क्यूआर कोड जारी किए गए।
1527
वुहान में अभी भी ज्यादातर सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। सोमवार को इस सड़क पर सिर्फ एक महिला स्कूटर चलाती नजर आई।
1627
वुहान में बाजार खुलने के बाद भी ज्यादातर दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए।
1727
सुपर मार्केट में एक महिला प्रोटेक्टिव शूट और मास्क के साथ शॉपिंग करने पहुंची।
1827
बाजार में सैनिटाइजर का छिड़काव करने जाते वर्कर।
1927
मेडिकल स्टाफ अपने साथी पर सैनिटाइजर का छिड़काव करते हुए। ये वुहान के रेड क्रॉस हॉस्पिटल से एक महिला को घर छोड़ने आए थे, जो अब ठीक हो चुकी है।
2027
सुपरमार्केट में भी लोग एक दूसरे से काफी दूर खड़े नजर आए। इसके साथ ही लोगों ने मास्क भी पहन रखा था
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos