Shivling worship rules: धर्म ग्रंथों में भगवान शिव की पूजा से जुड़े अनेक नियम बताए गए हैं। इन नियमों को ध्यान में रखते हुए ही शिवजी की पूजा करनी चाहिए।

Shivling Par Haldi: भक्त शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भस्म और कई तरह की पूजा सामग्री अर्पित करते हैं। लेकिन एक सवाल मन में आता है- क्या शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाई जा सकती है? हल्दी को हिंदू धर्म में शुभ और पवित्र माना जाता है। विवाह, पूजा और मांगलिक कामों में इसका खास इस्तेमाल होता है। लेकिन भगवान शिव की पूजा में हल्दी को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। आइए जानते हैं...

ये भी पढ़ें-
शिव के 108 नाम, 5 सबसे प्रचलित कथा और जप का महत्व, नीलकंठ से मृत्युंजय तक जानें हर नाम की महिमा

भगवान शिव की पूजा में हल्दी को लेकर क्या मान्यता है?

सनातन परंपरा में हल्दी को मंगल, पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवी पूजा में हल्दी का खास महत्व बताया जाता है। लेकिन भगवान शिव की पूजा में हल्दी चढ़ाने को लेकर कई परंपराओं में अलग-अलग मान्यताएं हैं। कई शिव भक्त शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाने से बचते हैं और इसकी जगह जल, दूध, चंदन, बेलपत्र और भस्म चढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें-
शनिवार को लोहा क्यों नहीं खरीदना चाहिए? जानें आखिर क्या है शनिवार, शनि देव और लोहे के पीछे की कहानी

शिवलिंग पर हल्दी क्यों नहीं चढ़ाई जाती?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार- भगवान शिव को वैराग्य और तपस्या का देवता माना जाता है। वहीं हल्दी को सौभाग्य, गृहस्थ जीवन और मांगलिक कामों से जोड़ा जाता है। इसी वजह से कई परंपराओं में माना जाता है कि शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए। एक और मान्यता है शिवलिंग भगवान शिव के साथ-साथ शिव तत्व का प्रतीक है, इसलिए पूजा में वही सामग्री ज्यादा शुभ मानी जाती है, जो शिव परंपरा में विशेष रूप से स्वीकार की गई है।

माता पार्वती और हल्दी की कथा

माता पार्वती ने अपने शरीर पर लगी हल्दी (या उबटन) से ही भगवान गणेश की रचना की थी। इस वजह रे हल्दी को शक्ति और मातृत्व का प्रतीक माना जाने लगा। इसलिए हल्दी देवी स्वरूपों को अर्पित की जाती है, जबकि शिवलिंग पर नहीं।

भस्मप्रिय हैं भगवान शिव

मान्यता के अनुसार- भगवान शिव वैराग्य और संन्यास के देवता हैं। उन्हें भस्म (राख) सबसे ज्यादा पसंद है। वहीं हल्दी को मांगलिक, विवाह और गृहस्थ जीवन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शिव की पूजा में भस्म, रुद्राक्ष, बेलपत्र और धतूरा का विशेष महत्व बताया गया, जबकि हल्दी का नहीं।

मान्यता- हल्दी सिर्फ सुहागिन महिलाओं का प्रतीक

कई राज्यों में यह मान्यता है कि हल्दी सुहाग और समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए इसे मुख्य रूप से -
- विवाह संस्कार
- गौरी पूजा
- लक्ष्मी पूजा
- मंगल कार्य में इस्तेमाल किया जाता है।
इस वजह से लोग शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाते हैं।

भगवान शिव को कौन-कौन सी चीजें चढ़ाई जाती हैं?

शिव पुराण और शैव परंपराओं में भगवान शिव की पूजा के लिए कई चीजों का महत्व बताया गया है। भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली प्रमुख सामग्री कुछ इस प्रकार है…
- जल
- दूध
- बेलपत्र
- भस्म
- चंदन
- धतूरा
- आक के फूल
- गंगाजल

शिवलिंग पर हल्दी की जगह क्या चढ़ाएं?

शिवलिंग की पूजा करने के लिए…
- जल से अभिषेक करें।
- बेलपत्र चढ़ाए।
- "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।
- चंदन लगाएं।
- भगवान शिव का ध्यान करें।